logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बात-बात पर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला श्रीनिवास लुइस है कौन?

श्रीनिवास लुइस पर आरोप हैं कि उसने 1000 से ज्यादा फेक ईमेल भेजकर स्कूलों को धमकाया है। शख्स ने सुप्रीम कोर्ट से लेकर पाकिस्तान तक को धमकी दी है।

Srinivas Luis

श्रीनिवास लुइस। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूरु जिले से स्कूलों और अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम श्रीनिवास लुइस है। उस पर स्कूलों, अदालतों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकियां देने के आरोप हैं। शख्स की उम्र 47 साल है। 

शनिवार को दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया था। श्रीनिवास ने बार-बार स्कूलों को धमकी दी थी। दिल्ली में अचानक विधानसभा, स्कूलों और अदालतों को बम से उड़ाने की धमकियां कई बार मिलीं। अब पुलिस ने आरोपी को पड़ लिया है। 

यह भी पढ़ें: बंगाल का 'टर्नओवर टाइकून' गिरफ्तार, दो साल से थी साइबर क्राइम की नजर

कौन है श्रीनिवास लुइस?

लुइस पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई कर चुका है। वह बेंगलुरु का रहने वाला है। वह फिलहाल बेरोजगार है और अपनी मां के साथ रहता है। लुइस की मां एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं। वह NET क्वालिफाइड है, कानून की पढ़ाई कर चुका है। पेशे से असिस्टेंट प्रोफेसर भी रह चुका है।

पिता के एक जमीन विवाद में न्याय न मिलने से आहत लुइस ने ये धमकियां अदालतों को भेजी थीं। श्रीनिवास लुइस, मैसूरु में अपनी वृद्ध मां के साथ किराए के कमरे में रहता है।  उसके ही फोन से देशभर के हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को बम धमकी वाली ईमेल भेजी जा रही थीं। इनमें से कुछ ईमेल पाकिस्तान स्थित जगहों पर भी भेजी गईं।

 

यह भी पढ़ें: थम नहीं रहा साइबर क्राइम, बिहार में 2 करोड़ फ्रॉड का भंडाफोड़

पुलिस क्या कह रही है?

लुइस ने अपने पिता के परिवारिक संपत्ति विवाद में न्याय नहीं मिलने की वजह से यह कदम उठाया है। उनके पिता इसी भूमि विवाद में जीवन भर लड़ते रहे। जब वह मरे, तब भी न्याय नहीं मिला। इस घटना ने लुइस के मन में गहरा आक्रोश भर दिया। उसने खुद कानून की पढ़ाई की, NET क्लियर किया और असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम भी किया, लेकिन अंदर से उनका गुस्सा बढ़ता ही गया।

आरोपी ने अपनी कानूनी जानकारी और तकनीकी कौशल का खूब इस्तेमाल किया। ज्यादातर ईमेल उसने अपने मोबाइल फोन से ही भेजीं, लेकिन IP एड्रेस को हाइड करके पुलिस को लंबे समय तक चकमा देते रहा।

यह भी पढ़ें: बैंक अकाउंट में हुए लेन-देन पर हुआ शक, साइबर क्राइम का शिकार होने से बचा बुजुर्ग

किस तरह के ईमेल भेजे जाते थे?

ईमेल अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में लिखे जाते थे। एक साथ कई जगहों पर भेजे जाते थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार, लुइस गिरफ्तारी के डर की वजह से बार-बार मकान बदल रहा था। पुलिस की टीम ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे मैसूरु से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उन्हें छह दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। जांच टीम फोन जब्त कर लिया है।  

क्यों दे रहा था धमकी?

पुलिस का कहना है कि शुरुआती  जांच से संकेत मिलता है कि वह मानसिक तनाव में हो सकता है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने ईमेल और दूसरे तरीकों के जरिए मेल भेजने की बात कबूल की है। पुलिस का कहना है कि कई राज्यों में FIR दर्ज की गई है।  

 


और पढ़ें