logo

ट्रेंडिंग:

सुनेत्रा पवार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, 'अजित दादा अमर रहें' के लगे नारे

महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और इसी के साथ वह राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हो गई हैं।

news image

सुनेत्रा पवार । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

सुनेत्रा पवार को एनसीपी की विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शनिवार शाम को डिप्टी सीएम के पद की शपथ दिलाई गई। इसी के साथ वह महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं। शनिवार शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

 

हालांकि, अभी तक इस बात को लेकर कोई फैसला नहीं आया है कि एससीपी का शरद पवार की पार्टी में विलय होगा कि नहीं लेकिन शरद पवार ने इस बात की संभावना जाहिर कर दी है कि दोनों पार्टियों का विलय हो सकता है। वहीं उनके बेटे पार्थ ने शरद पवार से मुलाकात की है।

 

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र की नई 'पावरहाउस' बनने जा रहीं सुनेत्रा पवार की कहानी क्या है?

थीं राज्यसभा सांसद

सुनेत्रा पवार इस वक्त राज्यसभा की सदस्य थीं लेकिन उपमुख्यमंत्री पद ग्रहण करने से पहले उन्होंने राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उन्होंने हाल ही में राजनीति में एंट्री मारी है। साल 2024 में उन्होंने अपनी ननद सुप्रिया सुले के खिलाफ बारामती से सांसद का चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गई थीं। इसके बाद अजित पवार ने उन्हें सांसद बनाकर राज्यसभा में भेज दिया था और अब उन्होंने महाराष्ट्र की पहली महिला सीएम बनकर राज्य की राजनीति में नया समीकरण ला दिया है।

अजित पवार की हुई थी मौत

बुधवार को एनसीपी प्रमुख अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। वह 66 साल के थे और उनके साथ उनके दो सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी।

 

 

वह 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। जांच में सामने आया कि पायलट ने रनवे पर लैंडिंग की कोशिश की लेकिन जब रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो पायलट प्लेन को दोबारा ऊंचाइयों पर लेकर चले गए। इसके बाद रनवे पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई, इसी दौरान विमान रनवे पर गिर गया और प्लेन में आग लग गई।

कैसे हुई थी शादी

दरअसल, सुनेत्रा पवार के भाई पद्म सिंह पाटिल और अजित पवार दोनों लोग दोस्त थे। इस गहरी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का फैसला दोनों लोगों ने लिया। इसके बाद 30 दिसंबर 1985 को दोनों की शादी हो गई। अझित पवार ने पहली बार 1991 में बारामती से चुनाव लड़ा था। बाद में उन्होंने यह सीट शरद पवार के लिए छोड़ दी थी। तब से बारामती से शरद पवार चुनाव लड़ने लगे थे।

 

यह भी पढ़ेंः सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम, NCP एक, महाराष्ट्र में इंडिया ब्लॉक का क्या होगा?

टीवी देख रही थीं मां

हादसे के वक्ते अजित पवार की मां टीवी देख रही थीं, लेकिन उन्हें इस घटना का पता न चले इसलिए स्टाफ ने घर का केबल कनेक्शन काट दिया ताकि टीवी पर कोई ब्रेकिंग न्यूज दिखाई न पड़े। हालांकि, थोड़ी देर बाद लोगों के फोन आने लगे जिसके बाद उन्हें पता लग गया कि अजित पवार का विमान क्रैश हो गया है। इसके साथ ही बारामती में शोक की लहर दौड़ गई।


और पढ़ें