logo

ट्रेंडिंग:

हत्या या सुसाइड? नाबालिग जोड़े को बंधकर बनाकर गांववालों ने पीटा, वीडियो वायरल 

आरोप है कि गांव वालों ने नाबालिग जोड़े को पकड़कर बंधकर बना लिया और प्रताड़ित किया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

संजय सिंह पटना। पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ग्रामीणों ने रात में एक नाबालिक प्रेमी जोड़े को पकड़कर बंधक बना लिया। इस दौरान नाबालिग लड़की किसी तरह मौके से भागकर अपने घर पहुंच गई, लेकिन नाबालिग लड़के को ग्रामीणों ने पकड़ कर बुरी तरह प्रताड़ित किया। 

 

आरोप है कि ग्रामीणों ने नाबालिग लड़के के हाथ बांध दिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। बाल काटकर फिर उसके मुंह पर कालिक लगाया गया।  चप्पलों की माला पहनकर पूरे गांव में घुमाया गया । बाद में परिजनों के हवाले कर दिया गया। 

 

यह भी पढ़ें- 'पानी पूरी बेचते हैं उत्तर भारतीय...', तमिलनाडु के मंत्री का विवादित बयान

वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग लड़की ने घर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन नाबालिग लड़की के परिजनों ने शिकारपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी व बेतिया जीएमसीएच मे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

FSL टीम पहुंची

घटनास्थल पर नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह के साथ एफएसएल टीम भी पहुंची और कई अहम साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों के अनुसार, घटना के समय नाबालिग लड़की के घर पर उसकी दादी और बड़ी बहन मौजूद थीं, जबकि माता-पिता किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लड़कों ने घर से बुलाकर नाबालिग लड़की को झूठे आरोपों में फंसाया और दोनों नाबालिगों को बांधकर पीटा गया, जिसका विडियो भी वायरल किया गया। 

पंच पति से पूछताछ

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि गांव के पंच पति इश्तेखार अहमद, उसकी पत्नी रवैया और अन्य ग्रामीणों ने उनकी नाबालिग बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। हालांकि पुलिस ने पंच पति इश्तेखार अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ेंः बिहार में डूबने से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें, डराते हैं आंकड़े

पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इस संबंध में एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया नाबालिग के फंदे से लटकने की बात सामने आई है। शव पर जख्म के निशान मिले हैं, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

 

Related Topic:

और पढ़ें