logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'आमी शुभेंदु अधिकारी...', बंगाल में BJP को मिला गया पहला मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। पहले कांग्रेस, फिर वाम दल, फिर तृणमूल कांग्रेस के शासन वाले बंगाल में पहली बार बीजेपी को कामयाबी मिली।

Suvendu Adhikari

पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी। Photo Credit: BJP/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

पश्चिम बंगाल में एक दशकों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में आने का सपना देख रही थी, वह अब साकार हो गया है। अब अंग, बंग और कलिंग में बीजेपी की सरकार बन गई है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी का  नया राजनीतिक युग शुरू हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल आरएन रवि ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में भारतीय जनता पार्टी सरकार की नींव रख दी है। पिछले 15 साल से ममता बनर्जी के सत्ता वाला पश्चिम बंगाल, अब भारतीय जनता पार्टी का गढ़ बन गया है। उनके शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे। सीएम शुभेंदु के साथ-साथ 5 मंत्रियों ने भी शपथ ली। दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक भी मंत्री बने हैं। 

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी ही होंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, BJP ने कर दिया एलान

प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए 

सुबह 11 बजे कोलकाता के प्रसिद्ध ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इस जगह पर बंगाल की बड़ी-बड़ी राजनीतिक रैलियां होती रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हो हुए हैं। 

क्यों आज ही हुआ शपथग्रहण?

बीजेपी ने शपथ ग्रहण की तारीख रवींद्र जयंती चुनी है। यह बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर की तिथि है। शुभेंदु अधिकारी को कल बीजेपी विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया। अमित शाह ने बताया कि उनके नाम के अलावा कोई दूसरा नाम नहीं था। 

यह भी पढ़ें: 'रेकी की गई थी, प्लान करके मारा', PA की हत्या पर बोले शुभेंदु अधिकारी

TMC से आए, बीजेपी में छा गए

शुभेंदु अधिकारी पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बड़े नेता थे। बाद में वह ममता बनर्जी से अलग होकर बीजेपी में शामिल हो गए। इस बार चुनाव में उन्होंने ममता बनर्जी को अपनी ही सीट भवानीपुर में हरा दिया। 2021 के चुनाव में उन्होंने ममता बनर्जी को हरा दिया था। इस बार उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों जगहों पर चुनाव लड़ा था। भवानीपुर में शुभेंदु ने ममता बनर्जी को 15,000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया। चुनाव में बीजेपी ने 293 सीटों में से 207 सीटें जीतीं, जबकि टीएमसी सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई। यह टीएमसी के लिए बड़ा झटका था। अब बीजेपी में शुभेंदु सरकार की शुरुआत हो गई है। 


और पढ़ें