logo

ट्रेंडिंग:

गहरी झील में एक के ऊपर चढ़ी दूसरी बोट, उत्तराखंड से आया खौफनाक वीडियो

उत्तराखंड में धारी देवी मंदिर के समीप एक बड़ा हादसा टल गया। यहां अलकनंदा नदी पर बनी झील में एक बोट दूसरे पर जा चढ़ी। सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल है।

Alaknanda Boat Accident

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तराखंड में धारी देवी मंदिर के पास अलकनंदा झील में दो बोट के बीच टक्कर का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त दोनों बोट पर सिर्फ चालक ही सवार थे। इस कारण बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने पहले भी मंदिर के समीप बोट संचालन पर आपत्ति जताई थी। मगर अभी तक प्रशासन ने कोई फैसला नहीं लिया। यहां बोट का संचालन नगर निगम कराता है।

 

वीडियो में दिख रहा है कि दो बोट झील के किनारे पर तेज रफ्तार में चल रही हैं। एक वोट काफी आगे है। वहीं दूसरी तेज रफ्तार में, लेकिन काफी पीछे है। तभी आगे चल रही बोट अचानक मुड़ती है। इसी दौरान पीछे आ रही बोट का चालक नियंत्रण खो देता है। उसकी बोट आगे चल रही बोट के ऊपर से निकल जाती है।

 

यह भी पढ़ें: एपस्टीन एस्टेट ने किया समझौता, यौन शोषण पीड़िताओं को देगा 318.4 करोड़ रुपये

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सुरक्षा मानकों पर चिंता जताई। उनका कहना है कि अगर दोनों बोट पर पर्यटक सवार होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने हॉकी कप्तान पर से बैन हटाया, बर्तन धोने की बात कहने पर हुआ था ऐक्शन

अब जगह बदलने पर विचार कर रहा नगर निगम

बता दें कि धारी देवी मंदिर के आसपास बोट संचालन पर स्थानीय लोग और मंदिर प्रशासन कई बार आपत्ति जता चुके हैं। लोगों का तर्क है कि बोट संचालन से होने वाले शोर-गुल का असर मंदिर के पूजा पाठ पर पड़ता है। मंदिर समिति के मुताबिक अब तक 200 से अधिक शिकायत मिल चुकी हैं। बावजूद इसके श्रीनगर नगर निगम बोटों का संचालन कर रहा है। अब श्रीनगर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी ने कहा कि मंदिर परिसर से कुछ दूरी पर बोट संचालन करने की योजना बनाई जा रही है। 

कहां स्थित है धारी देवी का मंदिर?

धारी देवी का प्रसिद्ध मंदिर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में पड़ता है। यह मंदिर काली देवी को समर्पित है। मंदिर के समीप ही एक प्राचीन गुफा भी है। गढ़वाल लोगों के बीच यह मंदिर विशेष आस्था का केंद्र है। धारी देवी का मंदिर श्रीनगर से 15 किलोमीटर दूर अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है। मंदिर झील के अंदर बना है। वहां तक पहुंचने का रास्ता भी अलग से बनाया गया है।


और पढ़ें