• UTTARKASHI
12 Aug 2025, (अपडेटेड 06 Jan 2026, 11:05 PM IST)
धाराली में आई आपदा में कम से कम 24 नेपाली नागरिक लापता हो गए हैं। 100 से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिनके बारे में अभी तक कुछ भी नहीं पता चल सकता है। पढ़ें रिपोर्ट।
धराली में त्रासदी के बाद का हाल। (Photo Credit: PTI)
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद पूरी तरह से खत्म हो गए गांव धराली में लापता हुए लोगों की लिस्ट उत्तराखंड सरकार ने जारी की है। धराली में 68 लोगों के नाम प्रशासन ने सार्वजनिक किए हैं। आपदा में लापता होने वाले लोगों में 24 नेपाली नागरिक भी हैं। धराली में 5 अगस्त को दोपहर करीब 1.45 पर बादल फटा था। खीर गंगा नदी में आई अचानक बाढ़ ने सिर्फ 24 सेकेंड में त्रासदी मचा दी थी।
प्राकृतिक आपदा में धराली गांव का ही अस्तित्व मिट गया है। जहां कभी गहरी खाई हुआ करती थी, वहां अब कई बिल्डिंगों जितनी ऊंची मिट्टी पट चुकी है। उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को दावा किया था कि 43 लोग लापता हैं लेकिन अब 68 लोगों की लिस्ट सामने आई है।