logo

ट्रेंडिंग:

धर्म परिवर्तन कराने वाली दो बहनें गिरफ्तार, लड़कियों को देती थीं नौकरी का झांसा

आरोपी पहले लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर फंसाते थे इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता था।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दो बहनों और एक युवक पर धर्म परिवर्तन कराने को लेकर आरोप लगे हैं। जहां एक तरफ दो बहनों के ऊपर लड़कियों का यौन शोषण कराने का आरोप हैं, वहीं युवक पर महिलाओं को सेक्स रैकेट के जाल में फंसाने और धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी एक साथ मिलकर काम करते थे। इनके द्वारा अब तक कई तक लड़कियों को अपने जाल में फंसाया जा चुका है। पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है।

 

पुलिस के मुताबिक दो बहनों के नाम आमरीन और आफरीन है। वहीं आरोपी शख्स का नाम चंदन है। पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट में और भी लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब दो अलग-अलग लोगों ने मिलती-जुलती शिकायत दर्ज कराई। शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गई, जिसके बाद इस रैकेट का पर्दाफाश हुआ।

 

यह भी पढ़ें: कुत्ते ने काटा और लगने लगा रेबीज का डर, युवक ने दे दी जान

पहले गरीब थीं

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों बहनें पहले गरीब थीं और अब्बास नगर की एक झुग्गी में रहती थीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने भोपाल में एक विला खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह संपत्ति महिलाओं के यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के जरिए कमाया गया है।

नौकरी का झांसा देती थीं

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों बहनें पहले आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों की तलाश करती थीं। इसके बाद उन्हें नौकरी का झांसा दिया जाता था। नौकरी दिलाने के नाम पर मुफ्त आवास, भोजन और हर महीने दस हजार रुपये देने का लालच दिया जाता था। शुरुआत में लड़कियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता था, लेकिन कुछ समय बाद उनके साथ जबरदस्ती की जाती थी। आरोप है कि लड़कियों को पार्टियों और पबों में भेजा जाता था, जहां उनकी मुलाकात अमीर लोगों से कराई जाती थी। वहां उन्हें शराब पिलाई जाती थी और नशे की हालत में उनके साथ दुष्कर्म कराया जाता था।

 

इस रैकेट का दूसरा आरोपी चंदन, कथित तौर पर कई लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने में शामिल बताया गया है। वह गरीब और जरूरतमंद लड़कियों को तलाशता था और उन्हें यह कहकर बहलाता था कि उसने खुद धर्म परिवर्तन कर लिया है। इसके बाद उन पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता था।

 

यह भी पढ़ें: 'सड़क ठीक कराओ या टोल हटाओ', टूटी रोड से परेशान होकर टोल प्लाजा पर चला दी गोली

क्या है आरोप?

फिलहाल अहमदाबाद में ब्यूटीशियन का काम करने वाली छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की एक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे दिसंबर 2025 में काम के बहाने अहमदाबाद ले जाया गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। 

 

दूसरी पीड़िता भोपाल की रहने वाली है और वह आमरीन के घर पर काम करती थी। उसका आरोप है कि जब आमरीन घर पर नहीं होती थी, तब चंदन उसके साथ जबरदस्ती करता था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: गंदे तरीके से छुआ, कपड़े उतारे..., नागालैंड की AIIMS डॉक्टर से छेड़छाड़

धर्म परिवर्तन का दबाव

पीड़िता की एफआईआर के अनुसार चंदन उससे कहता था, 'मैंने इस्लाम धर्म अपना लिया है, तुम भी मुसलमान बन जाओ। मैं तुम्हारी शादी अच्छे परिवार में करवा दूंगा।' पीड़िता का आरोप है कि उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया।


और पढ़ें