logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शुभेंदु अधिकारी ही होंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, BJP ने कर दिया एलान

BJP ने शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है और उन्हें औपचारिक तौर पर विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया है।

amit shah and suvendu adhikari

अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दो सीटों से विधायक चुने गए शुभेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। पर्यवेक्षक के तौर पर बंगाल पहुंचे अमित शाह की निगरानी में हुए बीजेपी के विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को एकमत से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। शुभेंदु अधिकारी शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोलकाता पहुंच सकते हैं। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि बीजेपी जनता के भरोसे पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

 

पर्यवेक्षक बनकर कोलकाता पहुंचे अमित शाह ने कहा, 'मैं एलान करता हूं कि शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में बीजेपी के विधायक दल का नेता चुना गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'हमारी मीटिंग हुई है और चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई है। लगभग 8 प्रस्ताव और समर्थन प्राप्त हुए। सभी प्रस्ताव और समर्थन एक ही नाम के मिले हैं। उसके बाद दूसरे नाम के लिए सबको समय दिया गया लेकिन कोई दूसरा नाम नहीं आया है। इसलिए मैं केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शुभेंदु अधिकारी जी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं।'

 

यह भी पढ़ें: 'संसद में कांग्रेस के साथ नहीं बैठना है...', DMK ने लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी

 

अमित शाह ने इस मौके पर कहा, 'सबसे पहले मैं दोनों हाथ जोड़कर बंगाल की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं। जिस प्रकार का माहौल यहां पर कम्युनिस्टों के समय से बनाया जाता था, ममता बनर्जी जी ने उसे और गहरे तरीके से भय में बदला। वहां मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी। सैकड़ों उदाहरण हिंसा और क्रूरता के हैं, उसके बीच में बीजेपी और हमारे नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा करके बंगाल की जनता ने जो प्रचंड विजय हमें दी है, इसके लिए हम बहुत-बहुत आभारी हैं।'

कौन हैं शुभेंदु अधिकारी?

साल 2020 में बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी एक समय पर ममता बनर्जी के बहुत करीबी हुआ करते थे। शुभेंदु ने ही साल 2021 में नंदीग्राम से और 2026 में भवानीपुर से ममता बनर्जी को चुनाव हरा दिया। 56 साल साल के शुभेंदु महिष्य क्षत्रि.य समुदाय से आते हैं और उनके पिता शिशिर अधिकारी भी पश्चिम बंगाल विधानसभा और लोकसभा के सदस्य रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'चोर-डकैत एक साथ आ गए', ममता से मिले अखिलेश तो बीजेपी नेता का तंज

 

साल 1995 में कांग्रेस से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले शुभेंदु अधिकारी ने कांठी नगर पालिका से अपना पहला चुनाव लड़ा था। साल 2006 में वह कांठी दक्षिण विधानसभा से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीता था। 2007 में नंदीग्राम आंदोलन के दौरान शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी के करीबियों में शामिल रहे थे। बाद में शुभेंदु पर आरोप लगे कि वह माओवादियों को हथियार की सप्लाई करते थे। ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु ने बंगाल के कई इलाकों में तृणमूल कांग्रेस के विस्तार का काम भी किया।

 

2009 और 2014 में वह तमलुक लोकसभा सीट से सांसद भी चुने गए थे। 2016 में वह नंदीग्राम से विधानसभा का चुनाव लड़े और जीत गए। तब उन्हें ममता बनर्जी की सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री बनाया गया था। 2020 आते-आते उनके और ममता बनर्जी के बीच दूरी बढ़ने लगी और 27 नवंबर 2020 को शुभेंदु ने ट्रांसपोर्ट मंत्री के पद से इस्तीपा दे दिया। उन्होंने विधानसभा सदस्यता भी छोड़ दी थी और बीजेपी में शामिल हो गए थे।

 

2021 में नंदीग्राम से उनके खिलाफ ममता बनर्जी चुनाव लड़ीं लेकिन शुभेंदु उन्हें हराने में कामयाब हो गए थे। 2021 से 2026 तक वह नेता प्रतिपक्ष रहे। इस बार जब ममता बनर्जी भवानीपुर से लड़ीं तो शुभेंदु ने नंदीग्राम के अलावा भवानीपुर से भी चुनाव लड़ा और एक बार फिर से ममता बनर्जी को हरा दिया।


और पढ़ें