logo

मूड

ट्रेंडिंग:

12th में 95% अंक, NEET की आंसर-की देख छात्र ने क्यों मार ली गोली?

भोपाल में एक होनहार छात्र ने नीट परीक्षा की आंसर-की देखने के बाद अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसके इस कदम से घरवालों और दोस्त हैरान हैं।

Symbolic photo of pistol.

पुलिस वाहन की प्रतीकात्मक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 18 साल के एक छात्र ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खबरों के मुताबिक NEET परीक्षा की आंसर-की देखने के बाद छात्र ने यह खौफनाक कदम उठाया है। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र की पहचान निखिल प्रताप राठौर के तौर पर हुई है। निखिल पढ़ाई में बेहद होनहार था। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उसने 95 फीसदी अंक हासिल किए थे।

 

पुलिस के मुताबिक निखिल ने इस साल NEET परीक्षा दी थी। मंगलवार को आंसर-की जारी हुई। आंसर-की को जांचने के बाद उसे उम्मीद से कम नंबर मिले। इसके बाद से ही वह काफी निराश था। मंगलवार की रात लगभग 8 बजे घर में गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोग नीचे पहुंचे तो देखा निखिल ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली है। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। 

 

यह भी पढ़ें: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने BJD  नेता  पिनाकी मिश्रा से की शादी

 

पुलिस के मुताबिक निखिल के पिता बृजभान सिंह राठौर सेवानिवृत्त सैनिक हैं। वह रोजाना अपने बेटे को कोचिंग क्लास छोड़ने जाते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में एसपी धर्मवीर यादव ने बताया, 'आंसर-की जांचने के बाद से ही निखिल परेशान था। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। महाराजपुरा थाने की पुलिस ने पिस्तौल कब्जे में ले ली है। निखिल पढ़ाई में बेहतरीन और हंसमुख स्वभाव का था। उसके इस कदम से परिवार और उसके दोस्त बेहद सदमे में हैं। 

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप के 'ब्यूटीफुल बिल' में ऐसा क्या है, जिसने मस्क को कर दिया नाराज?


और पढ़ें