logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सहारनपुर में कुत्तों ने मार डालीं 110 भेड़, कई दहशत से मरीं; ये हुआ कैसे?

सहारनपुर में आवारा कुत्तों ने बाड़े में घुसकर एक झटके में पशुपालक की 110 भेड़ों को मार दिया।

Saharanpur sheep death

सहारनपुर में 110 भेड़ों की मौत। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आवारा कुत्तों का तांडव देखने को मिला है। यहां आवारा कुत्तों ने एक झटके में पशुपालक की 110 भेड़ों को मार दिया, जिसने पशुपालक की कमर तोड़ दी है। मामला बुधवार रात का है। रात के अंधेरे में भेड़ों के बाड़े में कुत्ते घुस आए और बाड़े में बंद भेड़ों पर टूट पड़े। इस बाड़े में पशुपालक की 200 भेड़ थीं, जिनमें से 110 की मौत हो गई।

 

सहारनपुर के पीड़ित पशुपालक का नाम प्रीतम पाल है। प्रीतम ने बताया है कि भेड़ों की मौत से उसे 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और उसने उचित कार्रवाई की मांग की है। यह मामला सहारनपुर के अंबहेटा का है।

 

यह भी पढ़ें: 'संगम के नाम पर शराब बेच रहे हैं', प्रयागराज में दारू के नाम पर भड़के संत

पूरे इलाके में दहशत फैली

घटना के बाद से प्रीतम पाल का रो-रोकर बुरा हाल है। कुत्तों के इस आतंक को लेकर पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। प्रीतम पाल ने बताया कि बुधवार की रात मौसम खराब होने की वजह से वह घेर में बने कमरे में सो गया। देर रात तेज हवा के बीच आवारा कुत्तों का झुंड बाड़े में घुस आया और भेड़ों पर हमला कर दिया।

 

 

 

भेड़ों को नोच-नोचकर मार डाला

उसने बताया कि कुत्तों ने कई भेड़ों को नोच-नोचकर मार डाला, जबकि कई भेड़ों ने दहशत के कारण दम तोड़ दिया। भेड़ों के चिल्लाने और कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर पशुपालक और उसका परिवार उठा तो मंजर देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रीतम ने कुत्तों को वहां से भगाया। 

 

यह भी पढ़ें: शादी के 3 महीने बाद हुई महिला की मौत, पुलिस ने जलती चिता से उतरवाई लाश

बूचड़खाना है समस्या की जड़

पीड़ित प्रीतम पाल का आरोप है कि पास में बूचड़खाना है, जहां से पशुओं के अवशेष खुले में फेंके जा रहे हैं। इसी वजह से इलाके में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस, लेखपाल और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

हालांकि, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग करने के साथ में पीड़ित परिवार को मदद के लिए भी मांग उठाई है।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें