logo

मूड

ट्रेंडिंग:

SSB जवान ने साथी की नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, हो गया गिरफ्तार

किशनगंज में साथी जवान की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में SSB हेड कांस्टेबल गिरफ्तार हुआ है। आरोपी ने भरोसे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया और अब वह जेल में है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

संजय सिंह, पटना: बिहार के किशनगंज जिले से एक बहुत ही शर्मनाक खबर आई है, जिसने सुरक्षा बल के नाम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 19वीं बटालियन में तैनात एक हेड कांस्टेबल पर अपने ही साथी जवान की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यह पूरी घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की है। बड़ी बात यह है कि आरोपी और बच्ची के पिता एक ही यूनिट में साथ काम करते थे, जिसकी वजह से दोनों परिवारों में एक-दूसरे पर बहुत भरोसा था। आरोपी ने इसी भरोसे को तोड़ते हुए मौका पाकर बच्ची के साथ यह घिनौनी हरकत की।

 

जैसे ही इस बात का पता चला, पूरी एसएसबी बटालियन में अफरा-तफरी मच गई। साथी जवानों के बीच इस घटना को लेकर बहुत गुस्सा है। वहीं, पीड़ित बच्ची के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि देश की रक्षा करने वाले बल की छवि को भी बहुत नुकसान पहुंचाया है।

 

यह भी पढ़ें: बहन से की थी छेड़खानी, दोस्त को मारकर गाड़ दिया, 9 महीने बाद मिला कंकाल

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही ठाकुरगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। किशनगंज के एसडीपीओ (SDPO) मंगलेश कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और रेप की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

जेल पहुंचा आरोपी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे किशनगंज जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है। बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है और कोर्ट में उसके बयान दर्ज करने का काम भी चल रहा है। पुलिस का कहना है कि वह इस केस को बहुत मजबूती से तैयार कर रहे हैं ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सक।

 

यह भी पढ़ें: टैटू और QR कोड ने खोला राज, बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसबी के बड़े अधिकारी खुद इस पर नजर रख रहे हैं। हालांकि, अभी बटालियन और आस-पास के इलाके में शांति है लेकिन इस शर्मनाक हरकत की वजह से जवानों और अधिकारियों के अंदर काफी नाराजगी और दुख का माहौल बना हुआ है।


और पढ़ें