logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भोली सूरत से देती थी ज्ञान, अब ड्रग्स बेचती हुई पकड़ी गई केरल की इन्फ्लुएंसर

केरल के आबकारी विभाग ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कोझिकोड शहर तकरीबन 2 किलो MDMA जब्त किया है।

kerala drugs

आरोपी नसरीन और शफीक। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

केरल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटिंग हो चुकी है, अब जनता को 4 मई का इंतजार है। इसी दिन राज्य के चुनावी नतीजे आमने आएंगे। इस बीच केरल में बड़े नशीले पदार्थ की बरामदगी हुई है। केरल के आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को कोझिकोड शहर के पंथीरंकावु टोल प्लाजा के पास करीब 2 किलोग्राम MDMA जब्त किया है। अधिकारियों ने इस मामले में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 

MDMA एक सिंथेटिक ड्रग है। इसे आमतौर पर पार्टी ड्रग के रूप में जाना जाता है। भारत में इस नशीले पदार्थ को बेचना कानूनी अपराध है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पुरुष और एक महिला है। इसमें कोझिकोड के आदिवरम की रहने वाली फातिमा नसरीन और कोंडोट्टी के कचेरिक्कल के रहने वाला पी के शफीक है।

 

यह भी पढ़ें: पहले नशे में धुत किया, फिर की घिनौनी हरकत, होमस्टे में विदेशी महिला से रेप

3 करोड़ रुपये है कीमत

जब्त किए गए MDMA ड्रग की कीमत बाजार में तकरीबन 3 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई और गिरफ्तारी एक्साइज कमिश्नर की स्पेशल स्क्वॉड टीम ने की है। सूचना के आधार पर स्क्वॉड टीम ने कार से ड्रग ले जा रहे दोनों आरोपियों को पहले घेर लिया। बाद में कार की तलाशी लेकर ड्रग जब्त किया और दोनों आपोरियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: क्या था 23 साल पुराना हत्याकांड, जिसमें दोषी साबित हुए अमित जोगी?

कार के बोनट के अंदर छिपा था ड्रग

स्पेशल स्क्वॉड टीम ने बताया कि MDMA ड्रग को कार के बोनट के अंदर छिपा हुआ था। फातिमा नसरीन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। वह रिश्तों और निजी जीवन से जुड़े बनाकर पोस्ट करती है। आबकारी अधिकारियों के मुताबिक, शफीक पहले से आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। वह पहले भी ड्रग्स और नशीले पदार्थों की ट्रैफिकिंग करता रहा है।

Related Topic:#Kerala News

और पढ़ें