logo

ट्रेंडिंग:

नाबालिग छात्रा पर थी गलत नजर तो लोगों में मुंह में कालिख पोतकर घुमाया

सीवान में एक टीचर के ऊपर आरोप है कि वह अपनी नाबालिग छात्रा के प्रति गलत नीयत रखता था। लोगों गुस्से में आकर इसी बात के लिए टीचर को जूते की माला पहनाकर घुमाया।

indian woman raped in uk

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

संजय सिंह, पटना। बिहार के सीवान में नाबालिग बच्ची के प्रति गलत नीयत रखने वाले टीचर को ग्रामीणों ने ऐसी सजा दी कि यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों ने टीचर के मुंह पर कालिख पोता जूते की माला पहनाई और पूरे बाजार में घुमाया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोषी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

यह घटना सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि आरोपी टीचर सरकारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ाता था। उसने अपनी निजी मकान में कोचिंग भी खोल रखा था। छात्रा भी कोचिंग में पढ़ने जाती थी। टीचर छात्रा को कोचिंग में पढ़ने के लिए पांच बजे सुबह बुलाता था। वह तीन दिनों से छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाने में लगा था। नाबालिग छात्रा ने घर लौटकर अपनी आपबीती अपने परिजन को बताई।

 

यह भी पढ़ेंः बिहार में डूबने से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें, डराते हैं आंकड़े

कैसे भड़के ग्रामीण 

अपनी बेटी की आपबीती सुनकर छात्रा के पिता भड़क गए। धीरे धीरे यह मामला पूरे इलाके में फैल गया। लोग आक्रोशित होने लगे। आक्रोशित लोगों ने टीचर को पकड़ा। उसके बाल को बुरी तरह काट दिया। शरीर पर पहने कपड़े को भी फाड़ दिया। फिर चप्पल जूते की माला गले में डाल दी।

 

हंगामा करते हुए पूरे बाजार में घुमाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने टीचर के साथ धक्का मुक्की भी की। थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टीचर ने छात्रा का वीडियो भी बना लिया था। वह छात्रा को इस बात की धमकी देता था कि परिवार के सदस्य को बताने पर वह इस वीडियो को वायरल कर देगा। इससे छात्रा बुरी तरह डर गई थी।

क्या कहते हैं अधिकारी 

आरोपी जिस स्कूल में कार्यरत था, उसके हेडमास्टर का कहना है कि यह घटना स्कूल परिसर में नहीं घटी है। घटना टीचर की निजी कोचिंग में हुई है। हालांकि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पूरे मामले से विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया है।

 

जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके वावजूद अब विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें- 'पानी पूरी बेचते हैं उत्तर भारतीय...', तमिलनाडु के मंत्री का विवादित बयान

 

Related Topic:

और पढ़ें