logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'निदा खान की मदद कर रही है AIMIM', शिवसेना का सनसनीखेज आरोप

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने आरोप लगाया कि AIMIM के नेता मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस की गिरफ्तारी से बचा रही थी।

Sanjay Shirsat

मंत्री संजय शिरसाट। Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में धर्म परिवर्तन और यौन शोषण का मामला थमने की बजाय बढ़ता जा रहा है। इस केस में अब एक नया एंगल सामने आया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने आरोप लगाया कि AIMIM के नेता मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस की गिरफ्तारी से बचा रही थी। शिरसाट ने इस केस को कॉर्पोरेट जिहाद बताया है।

 

निदा खान टीसीएस केस में मुख्य आरोपी है। इसके अलावा आठ और आरोपी बनाए गए हैं। हालांकि, नासिक सिटी पुलिस ने गुरुवार को निदा खान को छत्रपति संभाजी नगर जिले से गिरफ्तार कर लिया। निदा खान की गिरफ्तारी के बाद संजय शिरशाट ने AIMIM के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील पर गंभीर आरोप लगाए। 

 

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड IPS की पत्नी की हत्या कर गया नेपाली नौकर! घर लूटकर हुआ फरार

निदा की गिरफ्तारी से बचने में मदद

उन्होंने कहा कि निदा खान जब फरार चल रही थी तब AIMIM के नेता उसकी गिरफ्तारी से बचने में मदद कर रहे थे। शिरशाट ने इम्तियाज जलील सहित AIMIM नेताओं के खिलाफ मकोका एक्ट के तहत केस और जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे।

AIMIM महाराष्ट्र में दे रही बढ़ावा

शिरसाट ने दावा किया कि AIMIM महाराष्ट्र में टीसीएस जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि AIMIM के नेतृत्व में धर्म परिवर्तन और लड़कियों को फंसाने जैसी घटनाएं हो रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: 44 की उम्र, पेंशन के लिए बुजुर्ग बने लोग, हिमाचल में गजब खेल

'यह एक बड़ी साजिश'

उन्होंने कहा, 'यह एक बड़ी साजिश है। निदा खान सिर्फ एक मोहरा है और यह नेटवर्क पूरे महाराष्ट्र में फैला हुआ है। अहमदनगर, पुणे और छत्रपति संभाजीनगर में भी ऐसी घटनाएं सामने आ सकती हैं। हिंदू धर्म के खिलाफ जहर फैलाया जा रहा है, जिससे समाज में गुस्सा फैल रहा है।'

 

मंत्री शिरशाट ने इम्तियाज जलील को लेकर कहा कि जलील ने निदा खान के पक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सबके सामने उनका समर्थन किया था। नासिक पुलिस से मिली जानकारी का हवाला देते हुए, शिरसाट ने दावा किया कि निदा खान छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM के कॉर्पोरेटर मतिन मजीद पटेल के घर पर पांच दिन तक रुकी थी।

 

नासिक पुलिस की SIT जांच के मुताबिक, लोकल AIMIM कॉर्पोरेटर मजीद पटेल ने कथित तौर पर निदा खान को फरार होने के दौरान नारेगांव में पनाह दी थी।

इम्तियाज जलील ने उठाए सवाल

AIMIM के नरेगाओ पार्षद मतीन मजीद पटेल पर नासिक पुलिस ने टीसीएस केस में आरोपी निदा खान को पनाह देने का केस दर्ज किया है। इस मामले पर पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने कहा, 'मुझे पुलिस से सारी जानकारी लेनी है कि हमारे पार्षद का क्या रोल था। लेकिन एक बात हमें समझनी है कि आरोपी को बेल का पूरा हक है, जब तक कि किसी के खिलाफ कोई जुर्म साबित न हो जाए, और वह जुर्म गंभीर न हो, जैसे कोई आतंकी घटना, लूटपाट या मर्डर।'

 

 

 

 

जलील ने सवाल पूछा कि क्या लड़की पर इन सभी सेक्शन के तहत केस दर्ज है? उस पर बस एक आरोप है कि उसने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। हम इसका समर्थन नहीं कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि पुलिस और कोर्ट बिना किसी भेदभाव के काम करेंगे। अगर निदा खान की जगह निशा पाटिल, नीता देशपांडे या नैन्सी फर्नांडिस होतीं, तो मेरा स्टैंड भी यही होता।

Related Topic:#Maharashtra News

और पढ़ें