logo

ट्रेंडिंग:

सदानंद दाते बने महाराष्ट्र के नए DGP, इन्हीं की टीम ने आंतकी कसाब को घेरा था

नववर्ष से पहले महाराष्ट्र को नया डीजीपी मिल गया है। राज्य सरकार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सदानंद दाते के नाम पर मोहर लगा दी है।

Sadanand Date

वरिष्ठ आईपीएस सदानंद दाते। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

महाराष्ट्र सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के पूर्व महानिदेशक और मुंबई आतंकी हमले के हीरो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सदानंद दाते को महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक (DGP) बनाया है। वे दो साल तक इस पद पर बने रहेंगे। महाराष्ट्र की मौजूदा डीजीपी रश्मी शुक्ला 3 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रही हैं। सदानंद दाते उनकी जगह लेंगे।

 

सदानंद दाते 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। जहां उन्होंने एनआईए प्रमुख के तौर पर अपनी सेवा दी। मगर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से समय से पहले वापसी के बाद उन्हें महाराष्ट्र का डीजीपी नियुक्त किया गया है। पुणे यूनिवर्सिटी से आर्थिक अपराधों में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाले सदानंद दाते एक तेज-तर्रार और सख्त अधिकारी हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'क्या देश व्हाट्सएप से चलेगा', चुनाव आयोग पर क्यों भड़के अभिषेक बनर्जी?

 

सदानंद दाते के पास पुलिस के अलावा केंद्रीय एजेंसियों में काम करने का एक लंबा अनुभव है। वे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में डीआईजी और सीआरपीएफ में आईजी (ऑपरेशंस) की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वसई-विरार के पहले पुलिस कमिश्नर भी रहे। वहीं महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) के अलावा मुंबई पुलिस में जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (कानून और व्यवस्था) और अपराध की जिम्मेदारी संभाली।

 

यह भी पढ़ें: CM सैनी की पसंद पर अमित शाह की मोहर, अजय सिंघल बने हरियाणा के DGP

 

सदानंद दाते की गिनती मुंबई हमले में आतंकियों का मुकाबला करने वाले अधिकारियों में होती है। 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने पूरे मुंबई को दहला दिया था। इस हमले में 160 से अधिक लोगों की जान गई थी। सुरक्षा बलों ने आतंकी अजमल कसाब और अबू इस्माइल को एक अस्पताल की छत में घेर लिया था।

 

उस वक्त सदानंद दाते मुंबई में एसीपी (सेंट्रल रीजन) के पद पर तैनात थे और कसाब को घेरने वाली टीम की अगुवाई कर रहे थे। ग्रेनेड हमले में उन्हें चोट आई। आज भी धातु के कुछ टुकड़े उनके शरीर में मौजूद हैं। इस अदम्य साहस और वीरता की खातिर राष्ट्रपति ने उन्हें पुलिस पदक से सम्मानित किया था। 


और पढ़ें