logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सरकार सिर्फ बयानवीर, रीलबाजी से बिहार नहीं चलेगा', CM सम्राट पर बरसे तेजस्वी

बिहार में बढ़ते अपराध और लापता बच्चों के आंकड़ों पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में लगातार बढ़ रहे अपराध, महिलाओं के साथ हो रही हिंसा और बच्चों के गायब होने की घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सोमवार को एक प्रेस बयान में उन्होंने मुख्यमंत्री और नेशनल डेमोक्रेटिक अलाएंस (NDA) सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि आम लोग डर और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ बयानवीर है। उन्होंने तंज कसा कि रीलबाजी से बिहार नहीं चलेगा।

 

तेजस्वी यादव ने बताया कि पिछले एक महीने में राज्य से 8,681 बच्चे गायब हो गए हैं, जिनमें से 85 फीसदी लड़कियां हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रशासन की नाकामी नहीं बल्कि सरकार की संवेदनहीनता भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाएं, छात्राएं और बच्चे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और अपराधियों को अब कानून का कोई डर नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य में हर दिन रेप, गैंगरेप, हत्या, लूट और चोरी जैसी घटनाएं हो रही हैं। तेजस्वी का दावा है कि कुछ दिनों में 75 से ज्यादा रेप और गैंगरेप की घटनाएं हुई हैं और कई मामलों में तो अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराधी अब घरों में घुसकर महिलाओं के साथ अपराध कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: अवैध कमाई का होगा हिसाब-किताब, पूर्णिया में 21 माफियाओं की बढ़ी बेचैनी

कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने दो बड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार से सवाल पूछे हैं। उन्होंने NEET छात्रा हत्याकांड और पटना में होटल में नाबालिग छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि राजधानी पटना में भी छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं जबकि राज्य भर से हजारों लड़कियां यहां पढ़ाई करने आती हैं। तेजस्वी ने कहा कि एनडीए सरकार सुरक्षा के सिर्फ बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन हकीकत में स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देकर बताया कि पटना महिलाओं के लिए देश के सबसे असुरक्षित शहरों में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार तकनीक, AI कैमरा और स्मार्ट पुलिसिंग की बातें तो बहुत करती है लेकिन अपराध रोकने में पूरी तरह फेल साबित हुई है।

 

यह भी पढ़ें: 'तुम भी बुरका पहना करो', जेब में टोपी मिली तो बीवी को ही बहकाने लगा युवक

रीलबाजी छोड़ने की सलाह

मुख्यमंत्री सम्राट टौधरी पर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा कि डायलॉगबाजी और रीलबाजी से बिहार नहीं चलने वाला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध रोकने के बजाय बस अपना प्रचार करने में लगी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बयान देने से ज्यादा जनता की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में पुलिस और कानून का डर खत्म हो गया है अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं और लोग न्याय के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने सरकार से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की। आखिर में उन्होंने चेतावनी दी कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हो सकता और अगर जल्द ही अपराधों पर लगाम नहीं लगी तो जनता इसका जवाब देगी।


और पढ़ें