logo

मूड

ट्रेंडिंग:

4 दिन, अब तक 15 लाशें बरामद, वृंदावन हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वृन्दावन में नाविक की लापरवाही से पलटी नाव में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। सोमवार को दो और शव मिलने के बाद प्रशासन अब आखिरी लापता व्यक्ति की तलाश में जुटा है।

Rescue Operation, Photo Credit: Social Media

रेस्क्यू ऑपरेशन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में स्थित वृन्दावन के यमुना तट पर पिछले शुक्रवार को एक दर्दनाक नौका हादसा हुआ, जिसमें पंजाब के लुधियाना जिले के जगरांव इलाके से आए श्रद्धालु शिकार हुए। दो बसों में सवार होकर आए ये लोग यमुना पार मांट क्षेत्र में स्थित देवरहा बाबा की समाधि के दर्शन के लिए नाव से जा रहे थे, तभी नाव पलटने से यह बड़ी दुर्घटना हुई। सोमवार सुबह नदी से एक महिला और एक युवक के शव और बरामद किए जाने के बाद इस हादसे में जान गंवाने वालों की कुल संख्या अब 15 हो गई है। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है क्योंकि एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है।

 

हादसे की मुख्य वजह नाव की तेज रफ्तार और नाविक की मनमानी सामने आ रही है। नाव का मालिक और नाविक पप्पू उर्फ दाऊजी नाव को काफी तेज रफ्तार से चला रहा था। नाव में सवार श्रद्धालुओं ने पानी का बहाव और नाव की गति देखकर उसे कई बार टोका और रफ्तार कम करने की गुहार लगाई।  वहां के देखने वालें लोगों का दावा है कि नाविक ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया और यह कहकर उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ किया कि वह रोज इसी तरह नाव चलाता है और इसमें डरने की कोई बात नहीं है। इसी लापरवाही के कारण नाव नदी में मौजूद पीपा पुल के लोहे के ड्रमों से टकराकर बेकाबू हो गई और पलट गई।

 

यह भी पढ़ें: बिना टमाटर के बना रहे थे टोमैटो सॉस, फैक्ट्री पर पड़ा छापा तो खुली पोल

भजन के बीच अचानक हादसा

हादसे से कुछ पल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 22 साल का यश उर्फ युवराज भल्ला श्रद्धालुओं के साथ ढोल बजाते और भजन करते दिख रहा है। नाव पलटने के बाद स्थानीय लोगों ने 22 लोगों को तो बचा लिया लेकिन कई लोग डूब गए। मौके पर ही 10 शव मिल गए थे।

 

सोमवार सुबह तलाश के दौरान मोनिका नामक महिला का शव बंगाली घाट पर तैरता मिला। वहीं, ढोल बजाने वाले युवक यश का शव देवरहा बाबा घाट के पास बरामद हुआ। इन दो शवों के मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा अब 15 पहुंच गया है।

 

यह भी पढ़ें: बच्चों की मार्कशीट में हुई गलती, ठीक कराने के लिए टीचर देंगे लाखों रुपये

आखिरी लापता की तलाश जारी

हादसे में अब सिर्फ पंकज मल्होत्रा ही लापता हैं। उनकी खोज के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। फिलहाल करीब 250 लोग इस मिशन में जुटे हैं, जिसमें NDRF, SDRF, पीएसी और पुलिस की टीमें शामिल हैं।

 

लापता व्यक्ति को ढूंढने के लिए NDRF और SDRF की 10 टीमें, पीएसी के गोताखोर और स्थानीय तैराकों के साथ फायर ब्रिगेड के करीब 250 लोग लगे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक आखिरी व्यक्ति का पता नहीं चल जाता, तब तक खोज अभियान जारी रहेगा।

Related Topic:#UP News#Yamuna River

और पढ़ें