राजस्थान के ब्यावर में एक होटल के बाहर चारपाई पर सो रहे तीन युवकों पर अचानक से कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। 4 बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और सोए हुए तीनों युवकों पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए तीनों युवक उठकर भागने लगे तो बदमाशों ने उनका पीछा भी किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले के बाद बदगमाशों ने 50 हजार रुपये कैश और एक सोने की चेन भी लूट ली।
यह घटना ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे स्थित खेजड़ला चौराहे पर स्थित एक ढाबे की है। 15 अप्रैल की देर रात करीब 2 बजे एक ढाबे पर सो रहे तीन युवकों पर चार अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने बेरहमी से युवकों को पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: न टोपी पहनी, न हाथ मिलाया, सम्राट चौधरी का यह वीडियो वायरल क्यों है?
आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। इस हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें दे दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही साकेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
मां ने दर्ज करवाई शिकायत
एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि एक पीड़ित सुरेंद्र काठात की मां ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि 14 अप्रैल की रात को गांव की तरफ आ रहा था। रास्ते में हाईवे पर खेजडला चौराहा के पास एक होटल में सुरेंद्र 2 अन्य युवकों के साथ चारपाई पर लेटा था। इसी दौरान जैतपुरा निवासी सुनील, नरेंद्र और केसरपुरा निवासी संजय 10 अन्य लोगों के साथ आए और अचानक लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जेब से 50 हजार रुपए निकाल लिए और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: मोड़ पर कंट्रोल खोया और खाई में जा गिरी वैन, 9 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने सुरेंद्र की मां की शिकायत पर 3 नामदज के साथ कुल 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस होटल के CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी अचानक आते हैं और बिना किसी चेतावनी के युवकों पर हमला शुरू कर देते हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।