logo

ट्रेंडिंग:

राजा भैया पर घरेलू हिंसा का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई FIR

यूपी के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह पर उनकी ही पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया गया है और पुलिस में FIR दर्ज कराई है।

Image of Raja Bhaiya

कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया।(Photo Credit: PTI File Photo)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह शिकायत उनकी पत्नी भानवी सिंह ने दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।

पत्नी के आरोप

भानवी सिंह का कहना है कि वर्षों से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि राजा भैया ने उनके साथ कई बार मारपीट की, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। मानसिक रूप से भी उन्हें लगातार प्रताड़ित किया गया, जिससे अब वह अपनी जान को खतरा महसूस कर रही हैं।

 

इसके साथ भानवी सिंह ने अपने ससुराल वालों, खासकर अपनी सास पर भी उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही उन्हें परिवार में अपमान और प्रताड़ना सहनी पड़ी। उन्होंने अपने विवाह को बचाने के लिए लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी लेकिन जब हालात बद से बदतर हो गए, तो उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया।

 

यह भी पढ़ें: मुंबई में बड़ा हादसा, टंकी की सफाई कर रहे 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत

 

यह पहली बार नहीं है जब भानवी सिंह ने राजा भैया के खिलाफ शिकायत की है। इससे पहले वह राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के पास भी जा चुकी हैं लेकिन उस समय उन्होंने मामला आगे नहीं बढ़ाया था।

परिवार न्यायालय में दी थी गवाही

अगस्त 2023 में, भानवी सिंह ने परिवार न्यायालय में हलफनामा दायर कर राजा भैया पर घरेलू हिंसा, मारपीट और अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि लगभग 30 वर्षों से वह इस प्रताड़ना को झेल रही हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भानवी सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने राजा भैया और उनके परिवार के खिलाफ विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


और पढ़ें