logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नहर में मिली पंजाबी सिंगर इंदर कौर की लाश, शादी का था दबाव

लुधियाना की एक नहर से पंजाबी सिंगर इंदर कौर की लाश मिली है। पुलिस मामले में दो गिरफ्तारियां कर चुकी है।

Inder Kaur

मृतक सिंगर इंदर कौर। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

पंजाब पुलिस ने कुछ दिन पहले लापता हुई 29 साल की पंजाबी गायिका इंदर कौर का शव लुधियाना की एक नहर से बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी  देते हुए बताया कि इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर लुधियाना के जमालपुर की रहने वाली थी। वह 13 मई को कार में सवार होकर घर से निकली थीं, जिसके बाद से वह लापता थीं।

 

इंदर कौर के भाई ने सुखविंदर सिंह नाम के शख्स पर अपहरण का आरोप लगाया है। सुखविंदर मोगा जिले का निवासी बताया जा रहा है। गायिका इंदर कौन के परिवार के अनुसार, सुखविंदर, इंदर पर शादी करने का दबाव बना रहा था, जबकि सुखविंदर पहले से ही शादीशुदा है।

 

यह भी पढ़ें: बीटेक करके नौकरी नहीं की, बच्चों को 'पॉर्न' बेचने लगा हरदोई का विकास सिंह

कनाडा फरार हो गया आरोपी

पुलिस को शक है कि इंदर कौर और सुखविंदर पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुखविंदर के पिता प्रीतम सिंह और उनके दोस्त करमजीत सिंह को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सुखविंदर वारदात को अंजाम देने के बाद कनाडा फरार हो गया।

 

यह भी पढ़ें: 'किसका बच्चा था...', ट्विशा शर्मा मामले में नया ट्विस्ट, WhatsApp चैट्स आई सामने

नीलों नहर से बरामद हुआ शव

पुलिस के मुताबिक, गायिका इंदर कौर की कार रविवार को नीलों नहर से बरामद हुई, जबकि उनका शव सोमवार को मिला। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए समराला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें