logo

मूड

ट्रेंडिंग:

2 धमाकों के बाद पंजाब में तेज हुई चुनावी राजनीति, चौतरफा घिर गई AAP

पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए डबल ब्लास्ट के बाद अब पंजाब में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पंजाब के सीएम ने बीजेपी पर आरोप लगाए हैं और बीजेपी ने उन्हें नोटिस दे दिया है।

bhagwant mann

भगवंत मान। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

पंजाब के जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के पास पार्क की गई एक एक्टिवा में धमाका हुआ था। इसके कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर जिले में आर्मी कैंप के पास धमाका हुआ। इन दो बड़े धमाकों के साथ ही पंजाब में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पंजाब के डीजीपी ने इन धमाकों के पीछे ISI का हाथ बताया। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी ने इसे बीजेपी की साजिश बता दिया। बीजेपी पर आरोप है कि पंजाब में अग्रिम चुनावों में फायदा लेने के लिए बीजेपी यह सब कर रही है। 

 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों पर बात करते हुए कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी चुनाव लड़ना चाहती है, वहां पहले माहौल खराब करने की कोशिश होती है। सीएम मान ने आरोप लगाया कि छोटे-छोटे धमाके कराकर लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की राजनीति की जाती है। 

 

यह भी पढ़ें: पंजाब: CM भगवंत मान के करीबी पर ED की रेड, 9वीं मंजिल से फेंका पैसों से भरा बैग

 

बीजेपी ने भेजा कानूनी नोटिस

इस मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने गुरुवार को अपने वकील के जरिए मुख्यमंत्री को कानूनी नोटिस भेजा। नोटिस के अनुसार, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने  बिना किसी सबूत के बीजेपी पर बेहद गंभीर और भड़काऊ आरोप लगाए हैं। बीजेपी का कहना है कि इस तरह के बयान से बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। नोटिस में मुख्यमंत्री से सात दिनों के भीतर अपने बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा, झूठी जानकारी फैलाने और अन्य कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

मान बोले बंगाल का फॉर्मूला यहां नहीं चलेगा

भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब की धरती पर नफरत के बीज बोने वालों को कभी सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा, 'बीजेपी को अपनी घिनौनी चालों और भय की राजनीति से बाज आना चाहिए। पंजाब गुरुओं और पीरों की भूमि है। बंगाल का फॉर्मूला यहां काम नहीं करेगा। पंजाबी लोग अपनी शांति और सद्भाव की रक्षा करना बखूबी जानते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'तू भी किसी मां का बेटा', जेल में बंद अमृतपाल की मां ने भगवंत मान से पूछा सवाल

कांग्रेस-अकाली ने सरकार को घेरा

पंजाब में कई सालों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर सवाल खड़े किए। अकाली दल के नेताओं ने पंजाब में खराब कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया और कांग्रेस ने भी इसे पंजाब सरकार की असफलता करार दिया। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अगर इन धमाकों में बीजेपी का हाथ है तो पंजाब सरकार अब तक क्या कर रही है। अगर सरकार के पास सबूत हैं तो केस दर्ज करे और आरोपियों को गिरफ्तार करे। 

 

इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी और पंजाब के सीएम के बयान को लेकर कहा कि अगर पंजाब के सीएम का यह बयान गलत है तो इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'एक तरफ पंजाब के डीजीपी कह रहे हैं कि ISI ने हमला करवाया है। सीएम कह रहे हैं बीजेपी ने हमला करवाया है। क्या बीजेपी, ISI के साथ मिलकर ब्लास्ट करवाया? सिर्फ दावे मत करो, अगर प्रूफ है तो प्रूफ जनता के सामने रखो।' उन्होंने यह भी कहा कि अगर पंजाब के सीएम झूठा दावा कर रहे हैं तो इसकी जांच होनी चाहिए। केंद्रीय एजेंसियों को इस मामले की जांच करनी चाहिए। 

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें