logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंबई में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाओं को बचाया गया

मुबंई पुलिस ने पवई इलाके में एक वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान 4 महिलाओं को बचाया गया और 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

prostitution racket in Powai

सांकेतिंक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

मुंबई के पवई में गुरुवार को पुलिस ने एक छापेमारी की जहां वेश्यावृति का खुलेआम धंधा चल रहा था। इस मामले में 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही 4 महिलाओं को बचाया गया। पुलिस के अनुसार, बचाई गई महिलाएं सभी मॉडल है और इस समय उन्हें महिला आश्रय गृह में भेज दिया गया है।

 

मुंबई पुलिस को मिली थी टिप

पुलिस एक आम जनता की भेष में 60 वर्षीय श्याम सुंदर अरोड़ा से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने एक होटल के बाहर जाल बिछाया, जहां आरोपी चार महिलाओं को लेकर आए थे। इसके बाद पुलिस ने अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया और 26 से 35 साल की उम्र की चार महिलाओं को छुड़ाया।

 

यह भी पढ़ें: CBSE का तोहफा: होली की वजह परीक्षा न देने वालों को मिलेगा दूसरा मौका!

8 मोबाइल और नकदी जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एजेंट से आठ मोबाइल फोन और नकदी जब्त की। पूछताछ के दौरान अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि चारकोप इलाके का एक और व्यक्ति उसके साथ इस रैकेट में शामिल था। पवई पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सोनवणे ने कहा, 'हम दूसरे संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं। बचाई गई महिलाएं मॉडल के तौर पर काम करती हैं। हम गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और यह भी पता लगा रहे हैं कि उसका कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है।'

 

भारत में देह व्यापार की क्या स्थिति?

भारत में वेश्यावृत्ति न तो पूरी तरह से वैध है और न ही पूरी तरह से अवैध। कुछ परिस्थितियों में इसे अनुमति दी गई है। दरअसल, भारत में वेश्यावृत्ति को सीधा-सीधा अपराध नहीं माना गया है लेकिन इसे 'Immoral Traffic (Prevention) Act, 1956' (ITPA) के तहत कई प्रतिबंधों के साथ नियंत्रित किया जाता है। 

 

यह भी पढ़ें: हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार से लोगों को कुचलने का आरोपी गिरफ्तार

भारत के टॉप रेड लाइट एरिया

बता दें कि भारत में कई बड़े रेड-लाइट एरिया हैं, जहां वेश्यावृत्ति बड़े पैमाने पर होती है। इसमें कोलकाता के सोनागाछी में का कोठा नंबर 64 जो की एशिया का सबसे बड़ा रेड-लाइट एरिया है। वहीं, मुंबई के कमाठीपुरा में 19वीं शताब्दी से एक्टिव भारत का सबसे पुराना रेड-लाइट इलाका है। दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध रेड लाइट एरिया GB रोड है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap