logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्लेटफॉर्म पर प्रोफेसर की हत्या, ट्रेन में बहस के बाद मजदूर ने चाकू से ली जान

मुंबई में मामूली कहासुनी में एक प्रोफेसर की हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार की शाम लोकल ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफॉर्म पर ही वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

news image

मृतक आलोक कुमार सिंह। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

मुंबई में एक गणित प्रोफेसर की रेलवे स्टेशन पर ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 27 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि ट्रेन से उतरते वक्त दोनों में बहस हुई। प्लेटफॉर्म नबंर एक पर ही मजदूर ने प्रोफेसर के पेट पर चाकू से हमला किया। अधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच जीआरपी कर रही है।

 

मृतक 33 वर्षीय प्रोफेसर की पहचान आलोक कुमार सिंह के तौर पर हुई है। वह कांदीवली में रहते हैं। मार्च 2024 से वह विले पार्ले स्थित प्राइवेट संस्थान नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में गणित पढ़ाते थे। 

 

यह भी पढ़ें: वाराणसी में सियासी हंगामा, मणिकर्णिका घाट जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका

 

पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मलाड स्टेशन पर वारदात को अंजाम दिया गया। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी ने भागने की कोशिश की। हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। जीआरपी के मुताबिक आरोपी की पहचान ओमकार शिंदे के तौर पर हुई है। वह मलाड ईस्ट का रहने वाला है।

 

 

 

 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आलोक कुमार सिंह और उनके एक साथी टीचर ने चर्चगेट-बोरीवली स्लो ट्रेन पकड़ी। मलाड स्टेशन पर उतरते वक्त उनका एक मजदूर से झगड़ा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ही आरोपी ने चाकू निकालकर आलोक कुमार सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मुंबई की डिप्टी कमिशनर सुनीता सालुंके ठाकरे ने बताया कि पुलिस और साथी टीचर उन्हें शताब्दी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां अधिक खून बहने के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट में बैठी लड़की खिड़की से कूदी क्यों? बरेली की बर्थडे पार्टी जैसा कांड

 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में एक रिश्तेदार ने बताया कि आलोक कुमार बेहद सरल स्वभाव के थे। वह कभी गुस्सा नहीं करते थे। उनकी शादी भी कुछ साल पहले हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनके पिता राजनाथ सिंह के यहां काम करते हैं। 


और पढ़ें