logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'संगम के नाम पर शराब बेच रहे हैं', प्रयागराज में दारू के नाम पर भड़के संत

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम के नाम पर एक शराब कंपनी द्वारा शराब का नाम रखकर बेचे जाने पर विवाद हो गया है।

sangam whisky

संगम व्हिस्की।

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

आपने कई ब्राडों की शराब के नाम सुने होंगे, मगर एक शराब कंपनी ने हिंदू धर्म में धार्मिक महत्ता रखने वाले तीर्थ 'संगम' के नाम पर ही अपना नाम रख लिया। इस नाम की शराब बिकने पर विवाद हो गया है। दरअसल, संगम नगरी प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम के नाम पर एक शराब कंपनी द्वारा शराब का नाम रखकर बेचे जाने पर साधु संतों ने कड़ी नाराजगी जताई है। 

 

साधु संतों ने यह शराब बाजार से नहीं हटाए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रयागराज में भारद्वाज आश्रम पर प्रदर्शन कर रहे जगद्गुरु रामानुजाचार्य शांडिल्य महाराज ने पत्रकारों से कहा, 'हमारे सनातन धर्म में प्रयागराज तीर्थ में स्थित गंगा, यमुना, सरस्वती के मिलन स्थल का नाम संगम है।'

 

यह भी पढ़ें: 'निदा खान की मदद कर रही है AIMIM', शिवसेना का सनसनीखेज खुलासा

मदिरा बनाने वाली कंपनी शराब बेच रही

उन्होंने कहा, 'पूरे विश्व में संगम क्षेत्र की बड़ी महिमा है और पूरे विश्व के लोग यहां का जल लेकर जाते हैं। आज यह स्थिति हो गई है कि संगम के नाम पर मदिरा बनाने वाली एक कंपनी शराब बेच रही है।'

साधु संतों में आक्रोश

शांडिल्य महाराज ने कहा, 'शराब कंपनी के इस कृत्य को लेकर साधु संतों में बहुत आक्रोश है। हमारी योगी सरकार से मांग है कि तत्काल इस पर कठोर कार्रवाई करे और जो भी इसमें दोषी हैं, सभी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।'

 

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड IPS की पत्नी की हत्या कर गया नेपाली नौकर! घर लूटकर हुआ फरार

 

उन्होंने कहा, 'हमारी पूर्व में भी मांग रही है और फिर से हम यह मांग करते हैं कि संगम क्षेत्र से पांच किलोमीटर के दायरे में मांस मदिरा की बिक्री पर योगी सरकार प्रतिबंध लगाए।'

 

अखिल भारतीय दंडी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों ने तीर्थराज प्रयागराज के संगम के नाम पर अपनी शराब का नाम रखा है। यह विद्रोह पैदा करने वाला कृत्य है और सभी साधु संत इसको लेकर बहुत आक्रोशित हैं।

Related Topic:#Prayagraj#UP News

और पढ़ें