logo

ट्रेंडिंग:

NDA के गढ़ में ABVP की इतनी बुरी हार? पटना यूनिवर्सिटी में NSUI ने मार ली बाजी

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने ABVP को हराकर 55 साल बाद धमाकेदार वापसी की है। बीते साल विधानसभा चुनाव में हुई हार के बाद इस जीत को NSUI के लिए अहम बताया जा रहा है।

Shantanu Sekhar celebrates after win

शांतनु शेखर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बिहार की पटना यूनिवर्सिटी में हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। लंबे समय से संघर्ष कर रहे कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का दबदबा इन चुनावों में देखने को मिला। NSUI ने ABVP से अध्यक्ष पद छीना है और पहली बार पटना यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के छात्र संगठन ने कब्जा किया है। NSUI के शांतनु शेखर ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही NSUI ने महासचिव पद पर भी जीत दर्ज की है। 

चुनाव नतीजे 

अध्यक्ष - शांतनु शेखर, NSUI 

उपाध्यक्ष - शिफत फैज, निर्दलीय

महासचिव - खुशी कुमारी, NSUI 

संयुक्त सचिव - अभिषेक शर्मा, ABVP 

कोषाध्यक्ष - हर्षवर्धन, ABVP

 

यह भी पढ़ें: नागपुर की कंपनी में भयानक विस्फोट, 15 की मौत; 18 घायल

बिहार कांग्रेस के लिए अहम जीत 

बिहार की राजनीति में छात्र राजनीति का बहुत अहम रोल रहा है। सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम लालू यादव जैसे नेता छात्र राजनीति से ही निकले हैं। पटना की सड़कें छात्र आंदोलनों की गवाह रही हैं। ऐसे में NSUI की यह जीत NSUI ही नहीं बल्कि बिहार कांग्रेस के लिए भी काफी अहम मानी जा रही है। करीब 55 साल बाद पटना यूनिवर्सिटी में NSUI ने ऐसा शानदार प्रदर्शन किया है। राजनीतिक रूप से वनवास झेल रही कांग्रेस के लिए यह जीत बहुत अहम है खासकर ऐसे समय में जब पार्टी पिछले साल ही बुरी तरह विधानसभा चुनाव हारी हो। NSUI के शांतनु शेखर ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाकर कांग्रेस के छात्र संगठन की 55 साल बाद वापसी कराई है। 

 

1 हजार देने का वादा

NSUI के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शांतनु शेखर ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को एक हजार रुपए प्रति माह देने का वादा किया था। इस वादे को उनके लिए गेमचेंजर बताया जा रहा है। पिछली बार ABVP ने विमेंस कॉलेज की छात्रा मैथिली मृणालिनी को उम्मीदवार बनाया था और विमेंस कॉलेज में हुई जबरदस्त पोलिंग से पार्टी चुनाव जीत गई थी। इस बार भी ABVP ने यह प्रयोग दोहराया लेकिन 1000 रुपए देने का वादा लड़कियों के वोट पर भारी पड़ गया। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों ने बड़ी संख्या में NSUI के लिए वोट किया। 

 

यह भी पढ़ें: अफवाह बनी आफत, भीड़ ने विक्षिप्त महिला को पीटा, पुलिस ने कैसे बचाया?

 

दो पदों पर जीती ABVP

ABVP के अभिषेक कुमा संयुक्त सचिव चुनाव जीते हैं। इसके अलावा ABVP पटना यूनिवर्सिटी के कोषाध्यक्ष पद पर भी विजेता रही। ABVP के हर्षवर्धन पटना यूनिवर्सिटी के कोषाध्यक्ष बन गए हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इन चुनावों में जेडीयू, आरजेडी और लेफ्ट पार्टियों को झटका लगा है।  

Related Topic:#ABVP#bihar news

और पढ़ें