logo

ट्रेंडिंग:

हादसे में गई थी इकलौते बेटे की जान, मां-बाप ने कर ली आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के एक कपल ने दो साल पहले अपना इकलौता बेटा खो दिया था। अब इन दोनों ने भी जान दे दी है और एक सुसाइड लेटर भी लिखा है।

Ai Generated Image

पति-पत्नी, Photo Credit: AI generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा जिले में एक ऐसी सुबह हुई जिसे कोई कभी नहीं भूल पाएगा। दो साल पहले अपना बेटा गंवाने वाले इस परिवार के दो लोगों ने अपनी जान दे दी। सुबह दोनों की लाश घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ से लटकती मिली। जान देने वाले लोगों ने एक सुसाइड नोट में लिखकर बताया है कि उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया। इस परिवार के लेटर से ऐसा लग रहा है कि दो साल पहले हुई घटना से सब सदमे में थे और उसके लिए खुद को जिम्मेदार मान रहे थे। 

 

धारदेई गांव के इस एक परिवार की रौनक तब से खो गई थी जब से उनके बेटे की मौत हुई थी। अब कृष्ण पटेल और उनकी पत्नी रमा बाई के शव एक साथ मिले। अपने इकलौते बेटे आदित्य की मौत के बाद से उनके घर की रौनक खो गई थी। 

 

कृष्ण पटेल पेशे से राजमिस्त्री थे और रमाबाई घर संभालती थीं। उनका 21 साल का बेटा ही उनकी दुनिया था। साल 2024 में एक सड़क हादसे ने सब कुछ बदल दिया। कृष्ण को हमेशा इस बात का पछतावा रहा कि उन्होंने ही आदित्य को मंदिर के काम के लिए बाहर भेजा था। अपने आखिरी खत में कृष्ण ने इसे अपनी 'जिंदगी की सबसे बड़ी गलती' बताया। 

 

यह भी पढ़ें: 5 महीने की शादी का खौफनाक अंत, पति ने ही पत्नी को मारा, झूठी कहानी की खुली पोल

गम में था परिवार

आदित्य की मौत के बाद यह कपल पूरी तरह टूट गया था। पड़ोसियों का कहना है कि पिछले एक से उन्होंने मुस्कुराना छोड़ दिया था। वे किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे और खुद में ही सिमटकर रह गए थे। कृष्ण ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है, 'आदित्य हमारी जिंदगी की बुनियाद था। उस बुनियाद के गिरते ही हमारा पूरा संसार खत्म सा हो गया। एक साल तक दर्द सहने का बाद हमें लगा कि अब इस दुनिया में उनके लिए अब कुछ नहीं बचा है।'

 

 

आखिरी वीडियो और वसीयत की इच्छा

अपनी जान देने से पहले पति-पत्नी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और चार पन्नों का सुसाइड नोट लिखा। बड़े ही शांत मन से उन्होंने अपने वकील को संदेश दिया कि आदित्य की मौत के बाद मिलने वाले मुआवजे का पैसा उनके बड़े भाइयों, जिनका नाम कुलभारा और जलभारा पटेल है उनको दिया जाएगा। वे नहीं चाहते थे कि उनके जाने के बाद किसी तरह का विवाद हो। 

 

यह भी पढ़ें: बिना वकील कोर्ट में केस जीत गया स्टूडेंट, सुप्रीम कोर्ट के जज ने भी कर दी तारीफ

 

कृष्णा ने अपने खत में लिखा कि अब उनका मन शांत है और उन्हें भगवान की आवाज सुनाई दे रही है। उन्होंने लिखा कि वे अपनी मर्जी से भगवान शिव को खुद को सौंप रहे हैं। उन्होंने गांव वालों और परिवार से गुजारिश की है कि उनके लिए कोई दुखी न हो, बल्कि उन्हें खुशी-खुशी विदा किया जाए। सोमवार की सुबह जब पुलिस पहुंची, तो पूरे गांव की आंखें नम थीं। 


और पढ़ें