logo

मूड

ट्रेंडिंग:

OP राजभर गिना रहे थे महंगाई के फायदे, पत्रकार के जवाब ने बोलती बंद कर दी

मंत्री ओपी राजभर ने महंगाई के सवाल पर कहा कि महंगाई बढ़ने से हर गांव में 25-50 मोटरसाइकिल आ गई हैं।

OP Rajbhar

ओपी रोजभर।

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

पश्चिम एशिया में ईरान पर हमले के बाद कच्चे तेल और LPG सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने 1 मई को लोगों को झटका देते हुए देशभर में  19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में भारी इजाफा किया। 19 किलो के एक सिलेंडर पर सरकार ने 993 रुपये बढ़ा दिए। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 3,071.5 रुपये में मिलेगा। कीमत में हुई इस बढ़ोतरी ने होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की टेंशन बढ़ा दी है। 

 

देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने महंगाई के सवाल पर जनता के जख्मों को कुरेदने वाला बयान दिया है। वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों ने जब राजभर से महंगाई को लेकर सवाल किया तो उन्होंने अजीबोगरीब बयान दिया। 

 

यह भी पढ़ें: चुनाव में मिली हार तो BJP प्रत्याशी शकील मलिक ने पूरे गांव का पानी कर दिया बंद

ओपी राजभर ने क्या कहा?

मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि महंगाई बढ़ने से हर गांव में 25-50 मोटरसाइकिल आ गई हैं। उन्होंने आगे कहा, 'हर गांव में 20% कार आ गई है। शहरों में 70 से 80 परसेंट कार हो गई।' उनके इस अजीब तर्क पर एक पत्रकार ने पूछा कि क्या महंगाई और ज्यादा हो जाएगी तो लोग हेलिकॉप्टर भी खरीद लेंगे? इस सवाल के आते ही मंत्री हंसने लगे।

 

 

 

पेट्रोल-डीजल पर दिया बयान

इसके बाद भी उन्होंने कहा कि जब महंगाई इतनी है तो लोग इतने बड़े पैमाने पर मोटरसाइकिल क्यों खरीद रहे हैं? उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेल और गैस का दाम बढ़ता है तो भारत में भी दाम बढ़ते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म है कि बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे। 

 

यह भी पढ़ें: 'न मर्द पहचान में आ रहे, न औरतें...', विवेक विहार के चश्मदीदों की आपबीती

 

इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश को आगाह करते हुए कहा है कि सरकार आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल भी महंगा कर देगी। उन्होंने एक्स पर अपनी पुरानी बात को दोहराते हुए कहा, 'कह दिया था- चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी।' एसपीजी में हुई बढ़ोतरी को उन्होंने यह चुनावी बिल बताया।

Related Topic:#OP Rajbhar#UP News

और पढ़ें