logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ईद पर हो सकते हैं दंगे', सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस को मिली धमकी

ईद के दौरान विस्फोट और दंगों का मैसेज मिलने से मुंबई में हड़कंप मच गया है। मुंबई पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। यह धमकी सोशल मीडिया के जरिए मुंबई पुलिस को दी गई।

eid celebrations warning mumbai police

मुंबई पुलिस, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

देशभर में ईद त्योहार को लेकर चहल-पहल है। शुक्रवार को आखिरी जुमे के दिन देशभर में अलविदा की नमाज अदा की गई। इस बीच मुंबई पुलिस को एक ऐसा संदेश मिला है जिससे  मुश्किलें बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर पुलिस को एक चेतावनी मिली है कि 31 मार्च और 1 अप्रैल को ईद के दौरान कुछ विशेष इलाकों में 'हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी और बम विस्फोट' हो सकते हैं। इस चेतावनी के बाद पूरे मुंबई में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह चेतावनी डोंगरी जैसे इलाकों के लिए जारी की गई थी, जहां 'कुछ अवैध रोहिंग्या/बांग्लादेशी/पाकिस्तानी घुसपैठियों' के हाथों ऐसी हरकतें हो सकती हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में नवी मुंबई पुलिस के हैंडल को टैग किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: कुणाल कामरा को 7 अप्रैल तक शर्तों के साथ मिली अंतरिम जमानत

मुंबई पुलिस हुई सतर्क

मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है और देशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। डोंगरी जैसे इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी गई। अधिकारी ने कहा कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने कहा, 'मुंबई पुलिस कर्मियों के अलावा, क्राइम ब्रांच, आतंकवाद निरोधक दस्ता और विशेष शाखा भी कड़ी निगरानी में हैं।' बता दें कि साइबर सेल ने सोशल मीडिया पोस्ट के पीछे के व्यक्ति का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। 

 

दिल्ली पुलिस को भी मिली चेतावनी

मुंबई पुलिस के अलावा संदिग्ध व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी ऐसा ही संदेश भेजा। एक अन्य पोस्ट में दिल्ली पुलिस को चेतावनी दी कि '31 मार्च और 1 अप्रैल को ईद के दौरान कुछ अवैध रोहिंग्या/बांग्लादेशी/पाकिस्तानी मुसलमान चांदनी चौक, जामा मस्जिद, जहांगीरपुरी में हिंदू-मुस्लिम दंगे या बम विस्फोट कर सकते हैं।' इस पोस्ट पर टैग किए गए दिल्ली पुलिस या यूपी पुलिस ने अभी तक इस सोशल मीडिया चेतावनी संदेश पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

 

यह भी पढ़ें: 'खून के प्यासे' कविता वाले केस में इमरान प्रतापगढ़ी को SC ने दी राहत

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने ईद के जश्न और पूर्वी दिल्ली में आखिरी शुक्रवार की नमाज के दौरान सुरक्षा बढ़ा दिया था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक पिछली रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा, 'हमने पूर्वी जिले के हर पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों को इलाके में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जानकारी दी है। हम सुनिश्चित करेंगे कि अधिकतम कर्मचारी गश्त पर होंगे। पुलिस की मौजूदगी पूरी होगी।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap