logo

ट्रेंडिंग:

हाथ जोड़ा और 17वीं मंजिल से लगा दी छलांग, बेकरी मालिक की आत्महत्या बनी गुत्थी

सोलापुर की मशहूर मुल्तानी बेकरी के मालिक ने हाथ जोड़कर 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sunil Motilal Sadarangani, Photo credit: PTI

Sunil Motilal Sadarangani, Photo credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

सोलापुर की 'मशहूर मुल्तानी' बेकरी के मालिक सुनील सदारंगानी के सुसाइड की खबर ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। 60 वर्षीय सुनील ने विजयपुर रोड स्थित 'पनाश अपार्टमेंट' की 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान ले ली। इस घटना का सबसे डरावना मंजर था, जब सुनील ने छलांग लगाने से ठीक पहले खड़े होकर अपने दोनों हाथ जोड़े। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मौत को गले लगाने से पहले उन्होंने हाथ जोड़ा जैसे कि शायद वह भगवान को याद कर रहे हों या फिर अपनी इस आखिरी गलती के लिए माफी मांग रहे हों। 

 

जब वह कूदकर आत्महत्या करने के लिए पहली बार 17वीं मंजिल पर पहुंचे, तो सुरक्षा गार्ड को उन पर शक हुआ और वह तुरंत ऊपर जाकर उन्हें समझा-बुझाकर नीचे ले आया। हालांकि, नीचे आने के बाद सदारंगानी ने सुरक्षा गार्ड से झूठ बोला कि उनकी 'चाबी ऊपर ही रह गई है'। चाबी लाने के बहाने वह दोबारा गार्ड को चकमा देकर 17वीं मंजिल पर पहुंच गए और वहां पहुंचते ही वहां से नीचे छलांग लगा दी।

 

जैसे ही वह नीचे गिरे तो अपार्टमेंट के नीचे मौजूद लोगों ने गिरने की आवाज सुनी और वह उनकी तरफ भागे। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अपार्टमेंट में रहने वाले लोग इस बात से हैरान हैं कि एक सफल बिजनेसमैन को आखिर किस बात से परेशानी थी की उसने इतनी ऊंचाई से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

 

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद की घटना से सहमे सोनू सूद, कहा- 'स्क्रीन नहीं, साथ चाहिए'

वायरल वीडियो ने खड़े किए रोंगटे

सुनील सदारंगानी के सुसाइड से ठीक पहले का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। जिस तरह से उन्होंने आत्महत्या की है उसे वीडियो में देखकर हर कोई हैरान है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि वह मानसिक रूप काफी परेशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में डूबने से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें, डराते हैं आंकड़े

पुलिस की जांच शुरू

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या उनके सिर पर कोई बड़ा कर्ज था या बेकरी के कारोबार में कोई ऐसा घाटा हुआ था जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाए। उनके मोबाइल रिकॉर्ड्स को खंगाला जा रहा है और परिवार के द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर सुसाइड की असली वजह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Related Topic:#Suicide case

और पढ़ें