logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सड़ती रही गर्भवती पत्नी की लाश, वहीं खाता-पीता रहा पति, फिर भाग गया

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और 2 दिन तक उसकी लाश घर में सड़ती रही लेकिन आरोपी वहीं खाना खाकर शराब पीकर काम पर जाता रहा।

Woman Dead Body

घर में मृत पड़ी महिला, Photo- AI Generated

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक 20 साल का शख्स अपनी 3 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या कर भाग गया। पड़ोसियों ने बुधवार को पुलिस को फोन कर बताया कि एक घर से तेज बदबू आ रही है। पुलिस ने पहुंचकर महिला के सड़े-गले शव को घर से निकाला। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले शिवम के तौर पर हुई है जबकि महिला का नाम सुमन बताया है।

 

पुलिस के मुताबिक, सुमन की नाक से खून बहा था लेकिन उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पुलिस को आरोपी के घर से शराब और कुछ बचा हुआ खाना भी बरामद हुआ है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी शिवम शक के चलते पत्नी के साथ मारपीट करता था। दोनों अलग-अलग कमरों में सोया करते थे। सोमवार की रात भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी, इस दौरान शिवम ने सुमन के साथ मारपीट भी की थी।

 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: पति को मारने के लिए पत्नी ने जीजा को दी 1 लाख की सुपारी

 

लाश पड़ी थी और शराब पीता रहा पति

आरोपी शिवम ने मंगलवार सुबह सुमन को उठाने की कोशिश की तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद वह खाना बनाकर और खाकर काम पर चला गया। वह रात में घर लौटा खाना खाया और शराब पीकर सो गया। 

 

बुधवार सुबह उसने फिर सुमन को उठाने की कोशिश की पर उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जैसे ही उसे पता चला कि सुमन मर चुकी है तो वह घर छोड़कर भाग गया। हालांकि, पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: घरेलू विवाद बना जानलेवा, पत्नी ने पति की काटी जीभ और निगल गई

 

माता-पिता के खिलाफ जाकर की थी शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवम और सुमन ने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। दोनों का रिश्ता 5 साल पुराना था। उन्होंने 6 महीने पहले ही शादी की थी। दोनों 5 महीने से बेंगलुरु रह रहे थे। बताया गया है कि सुमन गर्भवती थी।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap