logo

मूड

ट्रेंडिंग:

2 साल पहले शाहरुख के घर में घुसने वाला फिर पकड़ा गया, अब क्या कर दिया?

2023 में शाहरुख खान के घर में घुसने की कोशिश करने वाले चोर ने गुजरात में 3.90 लाख रुपये की चोरी की है। गुजरात पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

Ram Swaroop Kushwaha thief

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: pexles

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

साल 2023 में एक खबर से सुर्खियां बन गई थी, जब मुंबई में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बंगले मन्नत में एक शख्स अचानक घुस आया था। आरोपी का नाम राम स्वरूप कुशवाह है और अब 3 साल बाद फिर यह शख्स चर्चा में बना हुआ है। पुलिस ने गुजरात के भरुच में 3.90 लाख रुपये की चोरी के आरोप में कुशवाह को गिरफ्तार किया है।

 

आरोपी ने राम स्वरूप कुशवाह को मोना पार्क सोसाइटी में रिटायर्ड सेना के जवान सिराज मेहता के घर में चोरी की थी। पुलिस ने बताया कि कुशवाह ने उसी सोसाइटी में रहने वाले एक अन्य आरोपी मिन्हाज सिंधा की सूचना पर चोरी की।

 

यह भी पढ़ें: आज भूखे पेट ट्रेन चलाएंगे हजारों लोको पायलट, 36 घंटे का उपवास क्यों?

चोरी के आरोप में गिरफ्तार

दरअसल, रिटायर्ड सेना मेहता एक पारिवारिक शादी के लिए 13 फरवरी को शहर से बाहर गए हुए थे। इसी रात कुशवाह ने घर से 3.90 लाख रुपये का सोना, चांदी और नकदी चुरा ली। भरूच के पुलिस उपाधीक्षक सीके पटेल ने कहा, 'कुशवाहा और मिन्हाज सिंधा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके कब्जे से 2.74 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है।'

 

शाहरुख खान के मेकअप रूम में किया था 8 घंटे काम

पूछताछ के दौरान, कुशवाह ने यह भी कबूला कि उसने पहले भी मुंबई में अभिनेता शाहरुख खान के बंगले मन्नत के उच्च सुरक्षा वाले परिसर में सेंध लगाई थी। यह घटना 2 मार्च, 2023 को हुई थी, जब कुशवाह और उसका एक दोस्त बंगले की बाहरी दीवार फांदकर अंदर घुस  गए थे। अंदर घुसने के बाद, दोनों चोर ने शाहरुख खान के मेकअप रूम में 8 घंटे तक आराम भी किया था। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ़ अतिक्रमण का मामला दर्ज किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने बता दिया दिल्ली में क्या-क्या होने वाला है

छत से घर में कैसे घुसा चोर

भरूच बी-डिवीजन के पुलिस निरीक्षक आर एम वसावा ने कहा कि पीड़ित के घर से परिचित होने के कारण सिंधा ने खुद की पहचान छिपाने के लिए कुशवाह को चोरी के लिए शामिल किया था। कुशवाह ने छत से नीचे चढ़कर और स्लाइडर खिड़की के माध्यम से पहली मंजिल तक पहुंचकर घर में घुसा था। वसावा ने कहा, 'सिंधा ने कुशवाह को चोरी किए गए कीमती सामान का 50% हिस्सा देने का वादा किया था। सिंधा के खिलाफ चोरी के तीन मामले दर्ज हैं, जबकि हमें संदेह है कि कुशवाह कई अपराधों में शामिल है।'

 

भरूच जिले के आमोद कस्बे के निवासी कुशवाह को 17 फरवरी को गिरफ्तार किया गया, जब वह चोरी के बाद मुंबई में अपने चाचा के घर पर कुछ समय के लिए रहने के बाद आमोद लौटा था। भरूच पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए एक टीम मुंबई भेजी लेकिन आखिरकार उसे गुजरात में गिरफ्तार कर लिया गया। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap