logo

ट्रेंडिंग:

महाराष्ट्र LIVE: मेल-मिलाप गया बेकार, मुंबई में ठाकरे तो PCMC में पवार की हार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और राज्य के 29 अन्य नगर निगमों के चुनाव के लिए गुरुवार को हुए मतदान के नतीजे शुक्रवार को जारी होंगे। पढ़ें पल-पल की खबर, खबरगांव पर।

BMC

Maharashtra election results LIVE:

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

महाराष्ट्र के बहुप्रतीक्षित नगर निगम चुनावों के रुझान आ रहे हैं। मतों की गिनती शुरू हो गई है। मुंबई समेत राज्य की 29 नगर निगमों के चुनाव के लिए लिए गुरुवार को मतदान हुआ था, अब नतीजे, एक दिन बाद शुक्रवार को जारी हो रहे हैं। ये चुनाव बहुप्रतीक्षित थे और पूरे 9 साल बाद हो रहे हैं। महाराष्ट्र की सियासत में गुरुवार को जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिला, अब जनता के फैसले पढ़ने का दिन आज है। 

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई। शाम 3:30 बजे तक राज्य में औसत मतदान 46-50 फीसदी रहा। सबसे ज्यादा मतदान कोल्हापुर में 50.85% फीसदी लोगों ने वोट किया, फिर छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर, मुंबई के लोगों ने वोटिंग की। यह 2017 के बाद महाराष्ट्र में होने वाला पहला बड़ा नगर निगम चुनाव है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की 227 सीटों के लिए 1,729 उम्मीदवार मैदान में हैं।

 

चुनाव में स्याही को लेकर जमकर हंगामा हुआ। उंगली पर स्याही लगाने की जगह मार्कर से निशाना बनाने को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विपक्षी गुट के उद्धव ठाकरे आमने-सामने हैं। अलग-अलग राजनीतिक दलों ने इस पर आपत्ति जताई है। चुनाव के शुरुआती रुझान किसके पक्ष में हैं, जनता का मिजाज क्या है, आइए समझते हैं-

पढ़ें लाइव अपडेट-

Live Updates

2026-01-16T19:16

पुणे में बीजेपी का जीत का जश्न

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में मिली जीत पर बीजेपी जश्न मना रही है। पुणे में पार्टी के जश्न में महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल और केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी शामिल हुए।  

 

 

2026-01-16T19:16

जनता की इच्छा को सम्मान के साथ स्वीकार करते हैं: अजीत पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा, 'जनता की इच्छा सर्वोपरि है और हम इसे पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करते हैं। मैं सभी विजयी उम्मीदवारों को दिल से बधाई देता हूं और उनके आगे के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं। स्थानीय स्व-शासी संस्थाओं के इस चुनाव में जहां भी अपेक्षित सफलता नहीं मिली, हम दृढ़ता से आश्वासन देते हैं कि हम लोगों का विश्वास फिर से जीतने के लिए अधिक जिम्मेदारी, ईमानदारी और दोगुनी ऊर्जा के साथ काम करना जारी रखेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं यह उम्मीद करता हूं कि सभी विजयी उम्मीदवार अपने-अपने नगर निगमों में लोगों के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और विकास और जन कल्याण के कार्यों में तेजी लाएंगे।'

2026-01-16T19:16

लगातार नतीजे दे रही महायुति की सरकार: पूनावाला

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति को न सिर्फ बीएमसी में बल्कि पुणे, नागपुर, नासिक और दूसरे शहरों समेत पूरे महाराष्ट्र में जो शानदार जीत मिली है, वह दिखाता है कि महाराष्ट्र के लोगों और मराठी लोगों ने पीएम मोदी और उनके नेतृत्व को आशीर्वाद दिया है। देवेंद्र फडणवीस का प्रशासन और महायुति सरकार लगातार नतीजे दे रही है।'

2026-01-16T19:16

हमें भरोसा था कि हम सबसे बड़ी पार्टी बनेंगे: पंकजा मुंडे

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा, 'हमें इसकी उम्मीद थी और हमें भरोसा था कि हम सबसे बड़ी पार्टी बनेंगे। हमारे पास विकास का असली मुद्दा था और लोगों ने इसे स्वीकार किया।'

2026-01-16T19:16

चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी- धन्यवाद महाराष्ट्र

महाराष्ट्र निकाय चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद महाराष्ट्र! राज्य के मेहनती लोगों ने NDA के जन-समर्थक सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है! अलग-अलग नगर निगम चुनाव के नतीजे बताते हैं कि महाराष्ट्र के लोगों के साथ NDA का रिश्ता और मजबूत हुआ है। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड और विकास का विजन लोगों को पसंद आया है। पूरे महाराष्ट्र के लोगों का आभार। यह वोट तरक्की को और गति देने और राज्य की शानदार संस्कृति का जश्न मनाने के लिए है।'

2026-01-16T18:16

आंकड़े फर्जी हैं, अभी कुछ कहना सही नहीं- संजय राउत

संजय राउत ने कहा है, 'अभी कुछ कहना सही नहीं है। मुंबई में अभी गिनती जारी है और अंतिम नतीजे आधी रात तक आएंगे। जो आंकड़े शेयर किए जा रहे हैं, वे फर्जी हैं क्योंकि लगभग 100 वार्ड में काउंटिंग भी नहीं शुरू हुई है, इसमें हमारे कई मजबूत इलाके जैसे कि भांडुप-विखरोली, दादर-परेल और बांद्रा हैं।'

 

 

 

2026-01-16T18:13

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्या बोले?

BMC चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल ने कहा है, 'अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष होता और पैसे की ताकत का इस्तेमाल न होता तो कांग्रेस के लिए नतीजे बेहतर होते। हमारे कार्यकर्ताओं ने जमीन पर खूब मेहनत की। हमारे लिए विचाराधारा सर्वोच्च है।'

 

 

 

2026-01-16T18:13

महाराष्ट्र को PM मोदी पर भरोसा- देवेंद्र फडणवीस

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है, 'हम इस चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के विजन के साथ उतरे। यही वजह है कि हमें रिकॉर्डतोड़ मैंडेट मिला है। इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र को पीएम मोदी पर भरपूर भरोसा है। '

2026-01-16T17:03

लातूर में कांग्रेस की जीत

लातूर में कांग्रेस ने 70 में से 43 सीटें जीत ली हैं। दूसरे नंबर बीजेपी है जिसे 22 सीटों पर जीत मिली है।

2026-01-16T16:48

BMC में दूसरे नंबर पर उद्धव की शिवसेना

अभी तक के रुझानों के मुताबिक बीजेपी 56, शिवसेना (UBT) 44, शिवसेना 22, कांग्रेस 16, AIMIM 6, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना 4, समाजवादी पार्टी 2, एनसीपी (शरद पवार) 2 सीटों पर आगे है।

 

 

 

2026-01-16T16:07

CM फडणवीस ने दी बधाई

BMC चुनाव में बीजेपी की जीत पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष अमीत साटम को फोन करके बधाई दी। 

 

 

 

2026-01-16T15:21

मुंबई वासियों का आभार: महाराष्ट्र विस अध्यक्ष

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा, ' मैं मुंबई के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। बीजेपी गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं। यह जनादेश मुंबई के विकास के लिए दिया गया है। हमने मेट्रो रेल नेटवर्क, कोस्टल रोड और ट्रांस हार्बर लिंक जैसे अहम प्रोजेक्ट्स उन्हें समर्पित करके मुंबई के लोगों का भरोसा जीता है, और यह जनादेश शहर के विकास के लिए मुंबई के लोगों की इच्छा को दिखाता है।'

2026-01-16T15:05

महायुति सरकार की जीत, जनता की जीत है: आशीष शेलार

महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने नगर निगम चुनावों में मिली जीत पर कहा है, 'मैं यह कहना चाहता हूं कि 29 नगर निगमों के लोगों ने लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लिया। हम लोगों को शुक्रिया कहना चाहता हूं। तनीजों का हम विश्लेषण करेंगे। मैं देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने जा रहा हूं।'

 

 

2026-01-16T14:35

118 बीजेपी, शिवसेना गठबंधन 70+

महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन का जलवा नजर आया है। 118 सीटों पर पार्टी उम्मीदवार जीतते नजर आ रहे हैं, दूसरी तरफ शिवसेना (यूबीटी) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 70 सीटें मिलती नजर आ रहीं हैं।

2026-01-16T13:56

'कागज के शेर निकले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे'

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को शेर की तरह पेश किया गया था। दोनों भाइयों की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना और शिवसेना (यूबीटी) ने चुनाव लड़ा, दोनों की बुरी हार हुई। महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि बीजेपी का मेयर बनने जा रहा है।

2026-01-16T13:03

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की BMC में जीत

महायुति उम्मीदवार सिंधुताई, पीयूष और ललित कोल्हे की जीत हुई है। ललित, पीयूष और सिंधुताई, तीनों एक ही परिवार से हैं। ललित पूर्व मेयर हैं, वह जेल में हैं।

2026-01-16T13:02

AIMIM को मिली पहली जीत

AIMIM को BMC चुनाव में पहली जीत मिली है। महजबीन खान ने चुनाव जीत लिया है। उनकी वार्ड संख्या 134 है।

2026-01-16T12:59

BMC में BJP का दबदबा, ठाकरे युग का दौर बीत गया

बीएमसी चुनावों के शुरुआती रुझानों में प्रचंड बहुमत से बीजेपी और बीजेपी गठबंधन को जीत मिलती नजर आ रही है। बीजेपी अपने दम पर बहुमत की ओर है, 108 से ज्यादा सीटें हासिल करती नजर आ रही है। शिवसेना, एनसीपी और शर दवाप गठबंधन की कुल सीटें 57 नहीं हो पाई हैं। कांग्रेस 10 सीटों पर है।

2026-01-16T12:33

BMC में BJP भारी, शिवसेना (यूबीटी) का हुआ?

बीजेपी- 23 शिवसेना (यूबीटी)- 14 शिवसेना- 5 कांग्रेस- 4 MNS-1 AIMIM- 2 समाजवादी पार्टी- 1 एनसीपी-1 नोटा- 1

 

 

2026-01-16T12:24

नवाब मलिक के भाई हारे चुनाव

बीएमसी चुनावों में नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक चुनाव हार गए हैं। वह कुर्ला वेस्ट से चुनावी मैदान में थे।

2026-01-16T12:17

धारावी में छा गई कांग्रेस

कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा। कांग्रेस की आशा दीपक काले ने कहा कि वर्षा गायकवाड़ की मेहनत की वजह से जीत मिली है।

 

 

2026-01-16T12:19

महाराष्ट्र में महायुति का मंगल, कहीं झटका, कहीं कठिन हुई डगर

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में कांटे की टक्कर दिख रही है। बीएमसी में बीजेपी और शिवसेना (यूबीटी) की जोड़ी कमाल कर रही है वहीं नागपुर में भी बीजेपी की प्रदर्शन शानदार है। शुरुआती बढ़त के बाद पवार परिवार का गठबंधन भी पिछड़ गया है। पुणे में 60 से ज्यादा सीटों पर आगे है। नागपुर में 26 सीटों पर कांग्रेस आगे है।

2026-01-16T12:15

शिवसेना कार्यकर्ता पिटे, सजंय शिरसाट ने पुलिस पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने पुलिसकर्मियों पर लाठी चार्ज का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती के बीच कार्यकर्ता सेंटर में आ रहे 100 पुलिसकर्मियों ने उन पर हमला कर दिया। वे बुरी तरह से जख्मी हैं। इस पर कार्रवाई करने की जरूरत है। पुलिस को अपराधियों पर अपनी ताकत दिखानी चाहिए, न कि कार्यकर्ताओं पर। यह सत्ता का गलत इस्तेमाल है। हम उनके खिलाफ MLC फाइल कर रहे हैं।'

2026-01-16T10:13

शुरुआती रुझानों में BJP का जलवा

शुरुआती रुझानों में बीएमसी में बीजेपी को कड़ी कट्टर मिल रही है। बीजेपी 20 सीट पर आगे है, वहीं उद्धव गुट को 14 के करीब सीटें मिल रहीं हैं।

2026-01-16T09:57

बस थोड़ी देर और, आने लगेंगे शुरुआती रुझान

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों की वोटों की गिनती जल्द शुरू हो रही है। मुंबई के BMC में पोस्टल बैलेट की गिनती आज सुबह 9 बजे शुरू हुई। BMC के अलावा, इस चुनाव में नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भयंदर, नांदेड़-वाघला और पनवेल शामिल हैं।

2026-01-16T08:17

कितने उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला?

चुनावों के लिए वोटिंग 15 जनवरी को एक ही चरण में हुई थी। वोटिंग सुबह 7:30 बजे शुरू हुई और शाम 5:30 बजे तक चली। पूरे महाराष्ट्र में 15,931 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें मुंबई के BMC में 1,700 और पुणे में 1,166 उम्मीदवार शामिल थे। पूरे राज्य में 39,092 पोलिंग सेंटर बनाए गए थे। राज्य भर के 893 वार्डों के चुनावों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 10 बजे शुरू होगी।

2026-01-16T07:29

एक नजर, BMC के चुनावों पर

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में सबकी नजरें BMC पर टिकी हैं। यहां करीब चार साल बाद चुनाव हुए और मुकाबला त्रिकोणीय रहा। BJP-शिवसेना, शिवसेना (UBT)-MNS और कांग्रेस-VBA गठबंधन ने चुनाव लड़ा। 227 वार्डों में वोटिंग हुई, जिसमें लगभग 1,700 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। गुरुवार को शाम 5:30 बजे मतदान खत्म होने के बाद नगर निकाय में 52.90% मतदान हुआ।

2026-01-16T07:27

महायुति जीती तो क्या वादे पूरे करने होंगे?

महायुति ने गड्ढा-मुक्त मुंबई का वादा किया है। मारठी मानुष को लाभ पहुंचाने के कई वादे किए गए हैं। वादा किया गया है कि अगर जीत मिली तो BEST बसों में महिलाओं के लिए आधी कीमत पर यात्रा कराया जाएगा। महिला उद्यमियों के लिए ₹50 लाख का ब्याज-मुक्त लोन दिया जाएगा। पांच साल के लिए सालाना 8% पानी टैक्स फ्रीज होगा। अवैध बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं की पहचान के लिए एक विशेष टूल बनाया जाएगा।

2026-01-16T07:00

कोल्हापुर में हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई थी। राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने बताया कि 29 नगर निगमों में कुल वोटिंग 46-50% के बीच रही। दोपहर 3:30 बजे तक कोल्हापुर में सबसे ज़्यादा 50.85% वोटिंग दर्ज की गई, इसके बाद परभणी, अहिल्यानगर, मालेगांव, इचलकरंजी और वसई-विरार का नंबर था। मुंबई के BMC चुनावों में, दोपहर 3:30 बजे तक 41.08% वोटिंग दर्ज की गई, जिसमें 42,49,713 मतदाताओं ने वोट डाले।


और पढ़ें