logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कॉल, MMS, बिना कपड़ों के लाश, बंद कमरे में मिली MBA स्टूडेंट, इंदौर में हंगामा

इंदौर में एक एमबीए छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके प्रेमी के किराए के मकान से मिला है। पुलिस ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है।

MBA student's body found in lover's room in Indore

इंदौर में प्रेमी के रूम में मिला एमबीए छात्रा का शव । Photo Credit : Rubi

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक एमबीए छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दो दिन से लापता छात्रा का शव उसके दोस्त के किराए के मकान में मिला है। इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने एक बंद मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोला तो अंदर एक युवती का नग्न शव मिला। पुलिस के अनुसार मृतका एक एमबीए छात्रा थी जो पिछले दो दिनों से लापता थी।

 

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस श्रीकृष्ण लालचंदानी ने बताया कि मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि युवती की मौत दो दिन पहले हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।'

पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा का अपने सहपाठी युवक से प्रेम संबंध था। युवक मंदसौर का निवासी है और इंदौर में किराए के मकान में रह रहा था। घटना के बाद से वह फरार है और उसे मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस का मानना है कि दोनों के रिश्ते में तनाव के चलते वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है।

निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी 

मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी युवक उनकी बेटी पर पैसों के लिए दबाव बना रहा था और निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि उसने छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीरें कॉलेज के व्हाट्सऐप ग्रुप में भी साझा कर दी थीं, जिससे विवाद और बढ़ गया।

 

यह भी पढ़ें: 'अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य नहीं,' CM योगी ने क्यों कहा? सियासी बवाल की कहानी

 

परिजनों के अनुसार, छात्रा 11 फरवरी को घर से यह कहकर निकली थी कि वह एक जन्मदिन समारोह में जा रही है, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार ने पंधारीनाथ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद पुलिस ने परिजनों को शव की पहचान के लिए बुलाया। पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की पहचान उसके मोजों से की।

फरार बॉयफ्रेंड की तलाश जारी

पुलिस अब डिजिटल एविडेंस की जांच कर रही है। मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और ऑनलाइन चैटिंग को खंगाला जा रहा है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने शहर में छात्राओं की सुरक्षा और डिजिटल उत्पीड़न जैसे मुद्दों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।


और पढ़ें