logo

ट्रेंडिंग:

आमने सामने मंदिर और मस्जिद, जबलपुर में लाउडस्पीकर विवाद में जमकर हुई पत्थरबाजी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो समुदायों के बीच जमकर विवाद हुआ और पत्थरबाजी भी की गई। इस दौरान पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए लाठीचार्ज भी किया।

Jabalpur Clash

जबलपुर में विवाद, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो समुदायों के बीच एक विवाद हो गया। यह विवाद जबलपुर के सिरोह इलाके में स्थित दुर्गा मंदिर में हुआ। मंदिर में आरती के दौरान लाउडस्‍पीकर की तेज आवाज को लेकर विशेष समुदाय से जुड़े युवकों ने मंदिर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान समुदाय विशेष के लोग मंदिर के बाहर इकट्ठा हो गए और उन्होंने मंदिर पर पथराव शुरू कर दिया। 

 

इस घटनाक्रम में इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात इतने बिगड़ गए थे कि कुछ ही समय में उपद्रवी हाथों में लाठी डंडे और पत्थर लेकर सड़कों पर निकले और पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस को स्थिति को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोल दागने पड़े। 

 

यह भी पढ़ें: कांवड़ ले गई थी, अब धमकियां और गालियां पड़ रहीं; पुलिस ने दर्ज की FIR

क्यों हुआ विवाद?

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर हो रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। जानकारी के मुताबिक, दुर्गा मंदिर में आरती हो रही थी, तभी एक युवक ने मंदिर की ग्रिल तोड़ दी। इससे हिंदू पक्ष के लोग भड़क गए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने क्या बताया?

इस घटना के बाद एसएसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्ष करीब 10 मिनट तक एक-दूसरे से भिड़े और इसकेबाद पत्थरबाजी हुई। एसएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सिहोरा, खितौली और गोसलपुर थाने की टीमें मौके पर पहुंची और जबलपुर से भी एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स भेजी गई। एसएसपी ने कहा कि पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झगड़ा क्यों हुआ। 

 

यह भी पढ़ें: क्रिकेट मैच में ड्रिंक ब्रेक के दौरान मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत

मस्जिस से कर रहे थे पथराव

इस घटनाक्रम के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए हैं। इस घटनाक्रम में रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक युवक की पिटाई हुई जिससे वह गंभीर रूप से  घायल है। अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। 

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें