logo

मूड

ट्रेंडिंग:

3 की मौत, 2 बीमार, लुधियाना की फैक्ट्री में गैस लीक से बड़ा हादसा

फैक्ट्री में गैस लीक की वजह से कई लोग बीमार पड़े हैं। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है।

Deep Tools

दीप टूल्स फैक्ट्री में गैस लीक के बाद पहुंची पुलिस। Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लुधियाना के इंडस्ट्रियल एरिया-ए में सोमवार को दीप टूल्स नाम की एक हैंड टूल बनाने वाली फैक्ट्री में गैस लीक से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में तीन मजदूरों ने जान गंवा दी, वहीं दो अन्य मजदूर बेहोशी की हालत में मिले हैं। 

अब दोनों मजदूरों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि इस मामले में मोती नगर पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। 

गैस लीक कैसे हुई, कौन सी गैस लीक हुई, इससे जुड़ी कोई जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।डीसीपी (ग्रामीण) जसकिरणजीत सिंह तेजा ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि कुछ मजदूर सीवर की सफाई कर रहे थे, उसी दौरान गैस लीक हो गई। 

 

 



फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया जा रहा है। यह खबर अभी विकसित हो रही है और आगे भी अपडेट की जाएगी।

 

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें