logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्लफ्रेंड की हत्या कर फ्रिज में रखी बॉडी, 10 महीने बाद मिला शव

देवास में लिव-इन पार्टनर पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोपी ने पिछले साल मार्च में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसका शव फ्रिज में रख दिया था।

crime scene

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

मध्य प्रदेश के देवास से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की लाश 10 महीने बाद फ्रिज से मिली है। महिला की हत्या का आरोप उसके लिव-इन पार्टनर पर है। महिला की हत्या पिछले साल मार्च में हुई थी। पुलिस ने आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है।

बदबू आने पर हुआ खुलासा

घटना देवास की वृंदावन धाम कॉलोनी की है। शुक्रवार को पड़ोसियों ने बंद पड़े घर से बदबू आने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब घर खुलवाया तो फ्रिज से महिला की लाश मिली। आरोपी ने उसकी हत्या कर उसका शव फ्रिज में रख दिया था और फिर भाग गया था।

पुलिस ने क्या बताया?

देवास के एसपी पुनीत गहलोत ने बताया कि प्रतिभा पाटीदार नाम की महिला की पिछले साल मार्च में हत्या कर दी थी। कथित तौर पर उसकी हत्या उसके लिव-इन पार्टनर संजय पाटीदार ने की थी। उन्होंने बताया कि शव मिलने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी संजय को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है।

हाथ-पैर बांधकर फ्रिज में रखी लाश

पुलिस के मुताबिक, आरोपी संजय ने प्रतिभा की लाश को बांधकर फ्रिज में रख दिया था। जब फ्रिज खोला गया तो महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे। पड़ोसियों का कहना है कि मार्च के बाद से प्रतिभा दिखाई नहीं दी थी। जबकि, जून में आरोपी संजय ने घर छोड़ दिया था। संजय और प्रतिभा यहां किराये से रहते थे।

क्यों की हत्या?

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में संजय ने बताया कि वो और प्रतिभा 5 साल से रिलेशनशिप में थे। 2023 में दोनों देवास आ गए थे और यहां उन्होंने खुद को शादीशुदा बताया था। जनवरी 2024 में दोनों के रिश्तों में खटास आनी तब शुरू हुई जब प्रतिभा ने संजय पर शादी का दबाव डाला। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर बहस भी होती थी। मार्च में संजय ने अपने दोस्त विनोद दवे के साथ मिलकर प्रतिभा की हत्या करने का फैसला लिया। दोनों ने पहले प्रतिभा का गला घोंटा और फिर हाथ-पैर बांधकर उसकी लाश को फ्रिज में रख दिया। आरोपी संजय ने मार्च में घर छोड़ दिया था, लेकिन कुछ समय के लिए अपना सामान रखने के लिए एक कमरा अपने पास रख लिया था। पुलिस ने बताया कि कभी-कभी संजय आया भी करता था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap