logo

ट्रेंडिंग:

'रवि किशन तो कहीं भी नाच-गाकर कमा लेंगे', सीएम ने सांसद पर क्यों ली चुटकी?

गोरखपुर में होली कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी बेहद मजाकिया अंदाज में सांसद रवि किशन और कालीबाड़ी के महंत के बीच की नोकझोंक पर जमकर चुटकी लेते हुए दिखे।

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, Photo Credit- X@myogiadityanath

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने क्षेत्र गोरखपुर में तीन दिन के दौरे पर पहुंचे हुए हैं। 2 मार्च को वह शहर की ऐतिहासिक भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी का एक अलग ही रूप देखने को मिला जहां उन्होंने जनता के साथ फूलों की होली खेली। कार्यक्रम के दौरान मंच से बीजेपी सांसद रवि किशन की खिंचाई करते हुए दिखे। सीएम के इस मजाकिया बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

 

दरअसल, सीएम योगी ने मंच पर एक साथ बैठे सांसद रवि किशन और कालीबाड़ी के महंत रवींद्र दास को देखकर कहा कि होली कड़वाहट भुलाकर गले मिलने का त्योहार है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इन दोनों के बीच पहले 36 का आंकड़ा रहता था लेकिन देखिए आज होली के बहाने दोनों मित्र बनकर एक ही मंच पर साथ बैठे हैं।

 

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर कार से टकराई बस, 6 लोगों की मौत

'रवि किशन तो कहीं भी कमा लेंगे...'

गोरखपुर के पुराने व्यापारिक केंद्र पांडेयहाता की संकरी गलियों के चौड़ीकरण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास ऐसा होना चाहिए जिससे किसी का रोजगार न छिने। इसी दौरान उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, 

'रवि किशन तो कलाकार हैं, वो तो कहीं भी नाच-गाकर पैसा कमा लेंगे लेकिन कालीबाड़ी के बाबा महंत रवींद्र दास कहां से कमाएंगे? जब आप व्यापारियों की तरक्की होगी, तभी तो बाबा के पास भी कुछ आएगा।'

मंच पर लगा ठहाका

मुख्यमंत्री की यह बात सुनते ही मंच पर मौजूद रवि किशन और महंत रवींद्र दास खिलखिलाकर हंस पड़े। सभा में मौजूद जनता ने भी तालियां बजाकर इस हंसी-मजाक का आनंद लिया। खुद मुख्यमंत्री भी अपनी बात कहते हुए मुस्कुराते नजर आए।

 

यह भी पढ़ें: ट्रक ड्राइवर से हुआ प्यार, कन्नड फिल्मों की हिरोइन ने बॉयफ्रेंड को ही मार डाला

 

इससे पहले सांसद रवि किशन ने भी मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से लौटने पर उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने जोश में आकर यहां तक कह दिया कि सीएम के स्वागत में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और डीजे पर 'रंग बरसे' गाना बजना चाहिए।


और पढ़ें