logo

मूड

ट्रेंडिंग:

20 लोगों से ठगे 1 करोड़, हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एक हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने 20 लोगों से 1 करोड़ रुपये की ठगी की है।

representative image of Honey trap gang

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Chatgpt Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों से पैसे ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे पैसे वसूलता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला तब सामने आया, जब एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लोगों को बहाने से बुलाकर उनके साथ गलत हरकत करते थे और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे मांगते थे। इस मामले में यह जानकारी भी सामने आई कि इस गिरोह ने 20 लोगों से लगभग ₹1 करोड़ की ठगी की है।

 

पुलिस के अनुसार, हनी ट्रैप में किसी व्यक्ति को प्यार या लालच में फंसाया जाता है। फिर उसकी आपत्तिजनक फोटो या वीडियो बना ली जाती है और उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूले जाते हैं। इस मामले में भी आरोपी इसी तरीके का इस्तेमाल कर रहे थे। वे पहले मीठी बातें करके लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और फिर उन्हें डराकर पैसे मांगते थे।

 

यह भी पढ़ें: वर्दी में रील मत बनाना, सस्पेंड हुईं थानेदार शबाना; रडार पर 50 जवान

ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

यह मामला 18 अप्रैल को सामने आया, जब बेंगलुरु के रहने वाले एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि एक महिला उसे ड्रोन सर्वे के बहाने एक घर में ले गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की, कपड़े उतरवाए और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर चार लाख रुपये मांगे गए। डर के कारण पीड़ित ने पैसे दे दिए।

20 लोगों को बना चुके थे शिकार

जांच में पता चला है कि यह गिरोह पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस के अनुसार, अब तक करीब 20 लोगों से लगभग एक करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 लाख रुपये नकद, संदिग्ध लेनदेन के दस्तावेज और दो चाकू बरामद किए हैं। सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं, जिससे साफ है कि यह गिरोह लंबे समय से इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहा था।


और पढ़ें