logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CM मान ने PM के दौरे पर कसा तंज तो भड़के विज, कहा, 'दिमागी इलाज कराएं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तंज कसा था। अब हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने उनके बयान पर पलटवार किया है।

Anil Vij

हरियाणा के मंत्री अनिल विज। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज में अक्सर जुबानी जंग देखने को मिलती है। एक बार फिर दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर भिड़ गए। मामला यहां तक बढ़ गया कि अनिल विज ने भगवंत मान को दिमागी इलाज कराने की सलाह तक दे डाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिनों के विदेश दौरे के बाद गुरुवार को देश लौटे। उन्हें घाना, त्रिनिदाद और ब्राजील जैसे देशों में सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी उन देशों में भी चले गए जहां की आबादी सिर्फ 10 हजार है। वे 140 करोड़ की आबादी वाले देश में तो नहीं रह रहे हैं। अब उनके बयान पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें दिमागी इलाज की जरूरत है। 

भगवंत ने कहा, 'मोदी जी मैग्नीशिया, गलवेशिया, तरवेशिया पता नहीं कहां-कहां जाकर सम्मानित हो रहे हैं। वहां, जहां की आबादी सिर्फ 10 हजार है। वे 140 करोड़ की आबादी वाले देश में तो नहीं रह रहे हैं। हमारे यहां तो 10 हजारलोग सिर्फ जेसीबी मशीन चलती देख लें तो भी देखने आज जाते हैं।' 

यह भी पढ़ें: 'पप्पू यादव को साथ बिठाने लायक नहीं समझते ये लोग', अनिल विज ने कसा तंज

'मनोचिकित्सक को दिखाएं भगवंत मान'

अनिल विज ने कहा, 'भगवंत मान को किसी मनोचिकित्सक को दिखाना चाहिए, जो देश के प्रधानमंत्री के लिए इस प्रकार की बात करता है। देश के प्रधानमंत्री अफ्रीका, घाना, त्रिनिदाद जैसे देशों की यात्रा पर थे। वे देश नहीं हैं क्या? क्या वहां लोग नहीं रहते हैं? क्या वहां लोगों के साथ संबंध नहीं बनाए जाने चाहिए। इस तरह की टिप्पणियां करना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सारे देशों के अच्छे संबंध हैं, छोटे बड़े देश क्या हैं, प्रधानमंत्री यात्रा करके आए हैं, कुछ देशों ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान दिया है, यह देश के लिए बहुत गर्व की है।'

यह भी पढ़ेंः अंगूठे के प्लास्टर के दौरान विज ने कह दिया कुछ ऐसा कि हंस पड़े खली


विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

दरअसल सतलुज-यमुना लिंक नहर पर पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे वक्त से विवाद से चल रहा है। पानी पर दोनों राज्य भिड़ गए हैं। भगवंत मान ने कहा है कि सतलुज नदी सूख रही है, हम पानी का एक बूंद भी हरियाणा को नहीं देंगे। हरियाणा को यमुना-सतलुज लिंक पर सोचना चाहिए। यमुना और गंगा का पानी भी पंजाब को मिलना चाहिए। 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap