logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अयोध्या में दीपोत्सव, गली-गली में 'राम-सीता' की झांकियां, देखें तस्वीरें

अयोध्या में दीपोत्सव से पहले रामायण काल की झांकियों ने शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया। रथों पर बाल राम और सीता की झलक दिखाई दी, जिन्हें पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रवाना किया।

Ram Jhanki

राम झांकी, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

अयोध्या में दीपोत्सव में इस बार अलग ही नजारा देखने को मिला। दीपोत्सव से पहले शहर भर में निकाली गई झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। दिवाली से एक दिन पहले निकाली गई झांकियों से अयोध्या का नजारा पूरी तरह से बदल गया। रथ पर राम के बाल कांड की प्रस्तुति भी दिखाई गई जिसमें छोटे-छोटे बच्चे को राम और सीता के रूप में सजाया गया। इस मौके पर शहर में सुंदर-सुंदर झांकियां सजाई गईं। यूपी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रामायण काल की झांकियों को राम का झंडा लहराकर रवाना किया। 


मंत्री जयवीर सिंह ने ढोल नगाड़े बजाकर साकेत यूनिवर्सिटी से झांकी को रवाना किया। सूचना विभाग, अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी और पर्यटन-संस्कृति विभाग की कुल मिलाकर 22 झांकियां, जैसे ही रामपथ से गुजरी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राम के जीवन और रामायण के सातों कांड- बालकांड, अयोध्या कांड, किष्किंधा कांड, सुंदरकांड, लंकाकांड और उत्तर कांड का प्रदर्शन किया गया है। हर झांकी में राम की कथा कही जा रही थी। कलाकारों ने संगीत, नृत्य और अभिनव के जरिए राम के जीवन को दर्शाया। 

 

यह भी पढ़ें- इस दीवाली अयोध्या में बने दो विश्व रिकॉर्ड, सीएम योगी भी गदगद

अयोध्या में हर बार टूटता है रिकॉर्ड

2017 से लगातार अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम मनाया जाता रहा है। पर्यटन मंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से सभी देशवासियों को इस दीपोत्सव के अवसर पर बधाई दी। सूचना विभाग की झांकियों में योगी सरकार की उपलब्धियों को भी दिखाया गया।   

 

आइए देखते हैं इन झलकियों की तस्वीरें- 

 

 

 


यह भी पढ़ें- यूपी के फतेहपुर में पटाखा बाजार में भीषण आग, 60 दुकानें खाक; कई घायल

 

 


इन झांकियों ने विकास और संस्कृति के अनोखे संगम को दिखाया। कलाकारों के समूह रास्ते भर ढोल-नगाड़ों और लोकनृत्यों के जरिए माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। हरियाणा का फाग, केरल का कथकली, राजस्थान का झूमर, पंजाब का भांगड़ा, ओडिशा का संबलपुरी, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की लोक- कलाओं ने आयोजन को राष्ट्रीय स्वरूप दे दिया।

Related Topic:#Diwali

और पढ़ें