logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहले CM पद, अब मंत्रिमंडल में मजबूत हुई BJP, बिहार में कौन-कौन बना मंत्री?

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। कई पुराने मंत्रियों समेत निशांत कुमार जैसे कई नए नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

bihar oath ceremony

शपथ ग्रहण में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई में बनी सरकार के मुखिया सम्राट चौधरी हैं। 15 अप्रैल को जब सम्राट चौधरी ने शपथ ली थी तब उनके साथ दो उपमुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी शपथ दिलाई गई थी। गुरुवार यानी 7 मई को बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ और इस बार बीजेपी बड़ा भाई बनकर उभरी है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी अब बिहार सरकार के मंत्री बन गए हैं जबकि अभी तक वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। कई पुराने चेहरों को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है तो निशांत की तरह कुछ नए चेहरों की भी एंट्री हुई है।

 

243 विधानसभा सीटों वाले बिहार में मंत्रियों की संख्या अधिकतम 36 तक हो सकती है। आज के शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम को मिलाकर मंत्रियों की संख्या 35 पहुंच गई है और एक पद अभी खाली रखा गया है। 32 में से 15 मंत्री बीजेपी के कोटे से 13 मंत्री जेडीयू के कोटे से बने हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के दो और राष्ट्रीय लोक मोर्चा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के एक-एक नेता को मंत्री बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने उसके घर पूड़ी खाई इसलिए', अखिलेश ने लगाए महिला को परेशान करने के आरोप

 

कई मंत्रियों को फिर से मिला मौका

 

बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री रहे विजय कुमार सिन्हा, पूर्व में मंत्री और बिहार बीजेपी के अध्यक्ष रहे दिलीप जायसवाल, मंत्री रहीं लेशी सिंह और श्रवण कुमार जैसे वरिष्ठ नेताओं को फिर से मौका दिया गया है। गठबंधन सहयोगियों में से संतोष कुमार सुमन, मदन सहनी और रमा निषाद जैसे नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

 

BJP से कौन-कौन बना मंत्री?

  1. विजय कुमार सिन्हा (BJP)
  2. दिलीप जायसवाल (BJP)
  3. रामकृपाल यादव (BJP)
  4. नितेश मिश्रा (BJP)
  5. संजय सिंह (टाइगर) (BJP)
  6. श्रेयसी सिंह (BJP)
  7. नंद किशोर राम-BJP
  8. प्रमोद कुमार-BJP
  9. केदार प्रसाद गुप्ता-BJP
  10. लखेंद्र कुमार रौशन- BJP
  11. अरुण शंकर प्रसाद-BJP
  12. कुमार शैलेंद्र-BJP
  13. मिथिलेश तिवारी-BJP
  14. रामचंद्र प्रसाद-BJP
  15. रमा निषाद-BJP

यह भी पढ़ें: अशोक गहलोत की सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी फिर गिरफ्तार, क्या है JJM घोटाला?

 

JDU के किन नेताओं को मिला मंत्री पद?

  1. निशांत कुमार (JDU)
  2. अशोक चौधरी (JDU)
  3. श्रवण कुमार (JDU)
  4. दामोदर रावत (JDU)
  5. लेसी सिंह (JDU)
  6. सुनील कुमार (JDU)
  7. मोहम्मद जमा खान (JDU)
  8. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल (JDU)
  9. रत्नेश सदा-JDU
  10. शीला मंडल-JDU
  11. भगवान सिंह कुशवाहा-JDU
  12. मदन सहनी-JDU
  13. श्वेता गुप्ता- JDU

अन्य दलों के मंत्री

 

संजय कुमार सिंह- LJP-RV
संजय कुमार- LJP-RV

संतोष कुमार पासवान- HAM
दीपक प्रकाश-RLM

 

कौन-कौन हुआ बाहर?

मंत्रिमंडल से बाहर हुए चेहरों में सबसे बड़ा नाम बीजेपी नेता मंगल पांडे का है। कहा जा रहा है कि उन्हें अब कोई और जिम्मेदारी दी जा सकती है। मंगल पांडे के अलावा सुरेंद्र मेहता और नारायण प्रसाद को भी मंत्री नहीं बनाया गया है। नीतीश कुमार अब बिहार की सरकार से बाहर हैं और नितिन नवीन भी अब केंद्र की राजनीति में पहुंच गए हैं।

 

पिछली सरकार में क्या हुआ था?

2025 के विधानसभा चुनाव के बाद जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब कुल 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। तब सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया था। उस सरकार में मंत्री रहे नितिन नवीन अब बीजेपी के अध्यक्ष और राज्यसभा के सदस्य बन चुके हैं तो उन्हें इस मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। 

 

विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, लेसी सिंह, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, मोहम्मद जमा खान और संतोष कुमार सहनी समेत कई अन्य मंत्रियों को भी फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।


और पढ़ें