logo

ट्रेंडिंग:

मुंह से झाग निकली और मौत हो गई, चंपई सोरेन के पोते का मनाली में निधन

झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के 19 वर्षीय पोते वीर सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वीर मनाली घूमने गए थे और वहीं यह घटना हुई।

Former Jharkhand CM Champai Soren and Grandson Veer Soren, Photo Credit: PTI

झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन और पोते वीर सोरेन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते, वीर सोरेन की हिमाचल प्रदेश के मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। 19 वर्षीय वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे। यह घटना मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को सामने आई, जब वह अपने दोस्तों के साथ मनाली की वादियों में घूमने गए हुए थे।

 

वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ 22 फरवरी को मनाली पहुंचे थे और वहां सिमसा क्षेत्र के बाद एक होमस्टे में रुके थे। पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी को वीर और उनके दोस्तों ने सोलंग वैली और हामटा पास मार्ग पर स्थित गांव की सैर की थी। शाम को वे वापस अपने रुकने के स्थान पर लौट आए थे। 

 

अगले दिन यानी 24 फरवरी को, वीर के दोस्तों ने बाहर जाने की योजना बनाई लेकिन वीर ने तबीयत ठीक न होने के कारण कमरे पर ही रुकने का फैसला किया। जब उनके दोस्त घूमकर वापस आए तो वीर ने उन्हें बताया कि उनके  सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: जमीन बेचकर पैसे जुटाए, परिवार ही नहीं रहा, चतरा प्लेन क्रैश की दर्दनाक कहानी

अस्पताल ले जाने से पहले क्या हुआ?

दोस्तों ने वीर को सिर दर्द की दवाई दी, जिसे खाकर वह सो गए। दोपहर करीब 2:30 बजे दोस्तों को वीर के बिस्तर से नीचे फर्श पर गिरने की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे में पहुंचे, तो वीर बेहोश पड़े थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। दोस्त उन्हें तुरंत मनाली के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए CPR भी दिया लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: चौकीदार और दफादार पर विधानसभा में हुआ हंगामा, विपक्ष पर भड़के नीतीश कुमार

पुलिस ने क्या कहा?

मनाली के डीएसपी ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का प्राथमिक अनुमान है कि यह मामला ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी या शरीर का ढल न पाना से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और वीर सोरेन का परिवार भी मनाली पहुंच चुका है।


और पढ़ें