logo

मूड

ट्रेंडिंग:

5 रुपये में मछली-भात लेकिन शराब..., शुभेंदु अधिकारी के फैसले ने TMC को चौंकाया

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शराब की दुकानों और नशे के खिलाफ सख्ती बरतने की बात कही है। पढ़ें रिपोर्ट।

suvendu adhikari

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लोगों के कल्याण के लिए कई नई योजनाएं शुरू करने की घोषणा की है। इनमें सस्ता मछली-चावल का भोजन, अन्नपूर्णा योजना और शराब की दुकानों पर नई पाबंदियां शामिल हैं।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 27 मई से अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म जारी किए जाएंगे। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सचिवालय से फॉर्म मिलेंगे और इस योजना का लाभ सभी भारतीय ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें: बंगाल के हिमंता बनेंगे शुभेंदु अधिकारी? जहांगीर खान की बातों ने कर दिया इशारा

'5 रुपये में मछली भात'  

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एलान किया है कि राज्य में करीब 400 विशेष कैंटीनों में हफ्ते में दो दिन सिर्फ 5 रुपये में मछली-चावल का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

स्कूल, मंदिर के पास नहीं होंगी शराब की दुकानें

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने फैसला किया है कि स्कूल, कॉलेज और पूजा स्थलों के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकानें नहीं चल सकेंगी।

बांग्लादेशियों के लिए बनेगा डिटेंशन सेंटर

सीएम ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों में हिरासत केंद्र बनाने को कहा गया है ताकि पकड़े गए घुसपैठियों को पहले वहां रखा जाए और फिर देश निकाला जा सके।

नई भर्ती नीति में धांधली पर सख्ती 

नई भर्ती नीति के तहत सरकारी नौकरियों में गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए अगले बजट सत्र में नया कानून लाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: 'अब सेफ है चिकन नेक', शुभेंदु अधिकारी के फैसले की तारीफ क्यों? इनसाइड स्टोरी

2021 के चुनाव के बाद भड़की हिंसा की जांच होगी 

2021 के चुनाव के बाद हुई हिंसा के सभी मामलों की फिर से जांच के आदेश दिए गए हैं।ये फैसले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार की पहली बड़ी पहल के रूप में देखे जा रहे हैं।

TMC को चौंका रहे शुभेंदु?

ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में अगर बीजेपी की सरकार बनी तो मछली भात खाने पर रोक लग जाएगी। शुभेंदु अधिकारी ने 5 रुपये में मछली खिलाने का वादा किया है। चुनावी कैंपेन में भी बीजेपी प्रत्याशी मछली खाते और लेकर घूमते नजर आए थे। यह फैसला, तृणमूल कांग्रेस के लिए चौंकाने वाला है। 

 

शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से लेकर वह लगातार पश्चिम बंगाल में पुरानी सरकार से अलग फैसले ले रहे हैं। उन्होंने सिलिगुरी कॉरिडोर के कंट्रोल को भी केंद्र सरकार को सौंपने का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल में 15 साल तक ममता बनर्जी के शासन के बाद अब बीजेपी की सरकार बनी है। 


और पढ़ें