logo

ट्रेंडिंग:

ऊपर पहुंचते ही नीचे गिर पड़ा झूला, इंस्पेक्टर की मौत, 13 घायल, हालत गभीर

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से कई लोग घायल हो गए। झूला ऊपर पहुंचकर अटक गया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

फरीदाबाद के प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले के एम्यूजमेंट जोन में लगा एक झूला (जिसे सुनामी झूला बताया जा रहा है) अचानक टूटकर गिर पड़ा। इस घटना में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं।

 

घटना के अनुसार, झूले में करीब 18 लोग सवार थे। झूला ऊपर पहुंचने के बाद अटक गया, जिसके बाद कुछ लोगों को किसी तरह नीचे उतारा गया। लेकिन तभी झूला तेजी से चलने लगा और अचानक पूरी तरह गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की। बचाव कार्य के दौरान पलवल में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश (जो उस समय मेले में ड्यूटी पर थे) भी झूले की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ेंः बिहार में डूबने से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें, डराते हैं आंकड़े

अटक गया था झूला

घटना के चश्मदीद एक दुकानदार राघव ने बताया कि झूला ऊपर जाकर अटका तो लोग चिल्लाने लगे। उन्होंने और कुछ लोगों ने झूले पर चढ़कर 7-8 यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा। लेकिन जैसे ही वे नीचे आए, झूला पूरी तरह गिर पड़ा। इससे बाकी लोग घायल हो गए और राघव को भी कंधे पर मामूली चोट आई। पुलिसकर्मी भी तुरंत बचाव में जुट गए।

 

हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें झूला ऊपर से गिरता हुआ दिख रहा है, जिसके बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

13 लोग घायल, हालत गंभीर

घटना के बाद डीसी आयुष सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मेला ग्राउंड को खाली करा दिया। घायलों को एम्बुलेंस से निजी अस्पतालों और बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसी ने बताया कि कुल 13 घायल हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। इंस्पेक्टर जगदीश की मौत सबसे दुखद है।

 

यह भी पढ़ेंः प्लेन क्रैश से 10 मिनट पहले अजित पवार ने किसे किया था फोन? रिकॉर्डिंग भी आ गई

लापरवाही की होगी जांच

उन्होंने साफ कहा कि वेंडर की लापरवाही की गहन जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टूरिज्म विभाग की ओर से रोजाना इंस्पेक्शन रिपोर्ट बनाई जा रही थी, लेकिन अब पूरी जांच होगी। उसी दिन शाम को मेले के दूसरे गेट के पास एक डिजाइनर गेट भी गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ। हालांकि, प्रशासन ने तुरंत मलबा हटवाया।

Related Topic:#Haryana

और पढ़ें