logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पूर्व IG अमर सिंह चहल घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती, सुसाइड का शक

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

news image

अमर सिंह चहल । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमर सिंह चहल ने कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

घायल अवस्था में उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने अभी तक उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके पास से एक नोट रिकवर किया गया है जिसमें कथित रूप से कहा गया है कि उनके साथ एक फाइनेंशियल फ्रॉड हो गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'एक भी मौत नहीं, 78 गिरफ्तार,' कोडीन पर SP को विधानसभा में घेर गए CM योगी

क्या बोली पुलिस

पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम उनके घर पर पहुंच गई। उन्होंने कहा, 'जैसे ही हमें गोली चलने की सूचना मिली, हमारी टीमें उनके घर पहुंच गईं और उन्हें बहुत ही गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।'

 


फरीदकोट फायरिंग मामले में आरोपी

चहल 2015 में हुए फरीदकोट फायरिंग मामले में आरोपी हैं। 24 फरवरी, 2023 को एडीजीपी एलके यादव की अगुवाई वाली पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने फरीदकोट कोर्ट में एक चार्जशीट फाइल की।

 

चार्जशीट में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल और पांच पुलिस अधिकारियों को नामजद किया गया था। इनमें पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी सुखविंदर सिंह मान और एसएसपी चरणजीत सिंह शर्मा शामिल का नाम आया था।

Related Topic:#Suicide case

और पढ़ें