logo

ट्रेंडिंग:

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग, हमलावर गिरफ्तार

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर रविवार को कुछ बदमाशों ने फायरिंग की थी। पुलिस ने उनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Accused picture

एनकाउंटर में गिरफ्तार आरोपी: Photo Credit: Narendra Modi Fan

हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर रविवार को दिन-दहाड़े फायरिंग हुई थी। पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि एल्विश के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को एनकाउंटर के बाद हिरासत में लिया गया है। एनकाउंटर के दौरान उसके पैर में गोली लग गई थी। आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी उसका इलाज चल रहा है। 

 

एनकाउंटर के दौरान इशांत उर्फ इशू गांधी नाम के आरोपी ने पुलिस पर ऑटोमेटिक पिस्टल से आधा दर्जन के ऊपर गोलियां चलाईं थीं। हालांकि, उसके बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर भी रह चुके हैं। रविवार की सुबह उनके घर पर आरोपियों ने करीब दो दर्जन से ज्यादा गोलियां बरसाई थीं। हालांकि, उस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी।  

 

यह भी पढ़ें: बीजेपी-DMK दोनों का शिकार करेंगे विजय? मदुरै रैली में खुद को बताया शेर

 

क्या है पूरा मामला?

यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 57 स्थित घर के बाहर रविवार सुबह दो हमलावरों ने गोलियां चलाईं थीं। घटना के दौरान करीब दो दर्जन से अधिक गोलियां चलीं थीं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में देखा गया कि दो बाइक पर सवार बदमाश घर के बाहर आए और दूर से गोलियां चलाने लगे। कुछ सेकंड बाद उनमें से एक हमलावर मेन गेट के पास झुककर गोलियां चलाता नजर आ रहा था। हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बाद में सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ‘भाऊ गिरोह’ की तरफ से ली गई थी।

 

यह भी पढ़ें: BEST की हार के बाद फडणवीस से मिले राज ठाकरे, अब बताई असली वजह

 

पुलिस के मुताबिक, फायरिंग घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर हुई थी। एल्विश यादव का परिवार दूसरे और तीसरे फ्लोर पर रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने में मदद मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उनमें से एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है।  

एल्विश पर लगे थे यह आरोप

एल्विश यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले साल उन पर सांप के जहर की अवैध सप्लाई और रेव पार्टियों में इसके इस्तेमाल का गंभीर मामला सामने आया था। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था, जिससे सोशल मीडिया पर काफी हलचल मची थी। आरोप था कि एल्विश कुछ निजी पार्टियों में प्रतिबंधित जहरीले पदार्थों का इंतजाम करते थे, जिसमें सांप का जहर भी शामिल था। हालांकि, एल्विश ने इन सभी आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया था। यह मामला अभी भी कोर्ट में है और जांच एजेंसियां इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

Related Topic:#State News#Haryana

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap