logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली के थाने में AISA महिला नेता के साथ अभद्रता, संजय सिंह ने जारी किया वीडियो

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने इस बात का आरोप लगाया है कि थाने के अंदर कुछ AISA महिला नेताओं के साथ अभद्रता की गई।

news image

थाने में झड़प का वीडियो ग्रैब । Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

यूजीसी बिल को लेकर पूरे देश में विवाद अभी जारी है। हाल ही में रुचि तिवारी के साथ हुई धक्का-मुक्की और कथित तौर पर गलत व्यवहार किए जाने का मुद्दा अभी शांत नहीं हुआ था कि दिल्ली में पुलिस थाने के अंदर AISA नेता के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है।

 

रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि एक AISA महिला नेता के साथ अभद्रता की गई। उन्होंने कहा, 'देश की राजधानी दिल्ली में थाने के अंदर, पुलिस वालों के सामने AISA की महिला नेता अंजली और नेहा को मां की गाली देते हुए कहा गया, 'कपड़े निकाल।' एक बिहार की बेटी, दूसरी उत्तराखंड की- दोनों सवर्ण हैं, लेकिन वंचितों के हक की आवाज उठाना उनका गुनाह हो गया।'

 

यह भी पढ़ेंः UGC के नए नियम पर विपक्ष क्या कर रहा है? कांग्रेस से लेकर सपा की राय

बोले- कपड़े उतारने को कहा

आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अगर यह घटना पंजाब या बंगाल में हुई होती तो गोदी मीडिया चीख रहा होता। उन्होंने कहा, 'दिल्ली में जहां पर राष्ट्रपति रहती हैं, प्रधानमंत्री रहती हैं और भारत के गृहमंत्री रहते हैं वहां पर AISA की महिला नेता को गाली देते हुए कपड़े उतारने के लिए कहा जा रहा है।'

 

मीडिया पर लगाया आरोप

मीडिया को घेरते हुए उन्होंने कहा कि अगर यही घटना पंजाब या बंगाल में हुई होती तो मीडिया इस पर हो-हल्ला मचा रहा होता लेकिन इस वक्त सारी मीडिया शांत है।  'जागो मोदी के गोदी'। आगे उन्होंने कहा कि गोदी मीडिया के विचार से आगे बढ़ो और जो कुछ भी हो रहा है दिल्ली में उसे दिखाना शुरू करो।

 

यह भी पढ़ें: 12 साल मोदी सरकार, पहली बार सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज; इरादे क्या हैं?

रुचि तिवारी के साथ हुई थी अभद्रता

इसी हफ्ते यूजीसी प्रोटेस्ट के दौरान एक पत्रकार रुचि तिवारी के साथ भी कथित तौर पर अभद्रता की गई थी। खबरों के मुताबिक प्रोटेस्ट के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था और उन्हें घसीटा था। इस बात को लेकर मोरिस नगर थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। रुचि तिवारी का आरोप था कि उनके साथ दिल्ली पुलिस के सामने ही अभद्रता की गई लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं बोला।

 

Related Topic:#aam aadmi party#UGC

और पढ़ें