logo

मूड

ट्रेंडिंग:

4 की मौत और 10 लापता, जबलपुर में डैम में पलटा पर्यटकों से भरा क्रूज

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां स्थित बरगी बांध में पर्यटकों से भरा एक क्रूज पलट गया। अभी तक चार लोगों की मौत की खबर है। 10 लोग लापता हैं। वहीं 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

Jabalpur Cruise Accident

जबलपुर में डैम में पलटा क्रूज। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी डैम जलाशय में बड़ा हादसा हो गया। करीब 29 पर्यटकों को ले जा रहा रिवर क्रूज तेज तूफान के कारण पलट गया। अधिकारियों का कहना है कि हादसे में चार लोगों की जान गई है। 15 अन्य को बचा लिया गया है। वहीं 10 अन्य पर्यटक लापता है। उनकी तलाश की जा रही है। लाइफ जैकेट पहने कुछ पर्यटकों को स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे बचाने में कामयाबी हासिल की। बाकी लोगों की तलाश चल रही है। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है।

 

बता दें कि बरगी नर्मदा नदी पर बना है। गुरुवार को क्रूज पर यात्रा करने के लिए 29 लोगों की टिकट काटी गई थी। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें युद्ध स्तर पर राहत एवं तलाशी अभियान में जुटी हैं। जबलपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। उधर, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बरगी डैम हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया। 

 

यह भी पढ़ें: 'अमेरिका मुक्त होगा पूरा इलाका', मोजतबा खामेनेई बोले- सिर्फ पाताल में उसकी जगह

 

 

सरकार प्रभावित परिवारों के साथ: सीएम

सीएम मोहन यादव ने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, वरिष्ठ संभागीय और पुलिस अधिकारियों व स्थानीय जन प्रतिनिधियों को बचाव अभियान की देखरेख के लिए घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। एक त्वरित अभियान में 15 नागरिकों को बचा लिया गया और जो लोग अभी भी लापता हैं, उन्हें खोजने की कोशिश जारी है। संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता सुनिश्चित कर रही है।' 

पर्यटकों का शोर सुन नहीं पाया चालक दल

लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुताबिक घटना शाम 6 से 6:15 बजे की है। नाव में 29 यात्रियों के साथ दो क्रू सदस्य सवार थे। 15 यात्रियों को बचा लिया गया। चार की मौत हो गई। नाव को सीधा कर लिया गया है। तलाशी और बचाव अभियान पूरा होने के बाद घटना की गहन जांच की जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें: आंसू बहाने वाले प्रदीप गुप्ता ने क्यों नहीं जारी किए बंगाल के Exit Polls?

 

मंत्री ने आगे कहा कि प्राथमिकता लापता लोगों का पता लगाना है। हालांकि अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान मुश्किल होता जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज हवाओं के कारण पानी में तेज से लहरें उठने लगीं। क्रूज में सवार लोगों ने शोर मचाना शुरू किया और चालक दल से नाव को वापस किनारे पर ले जाने को कहा। मगर चालक दल उन शोर को सुन नहीं पाया और नाव आगे जाकर पलट गई।

 


और पढ़ें