logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर पत्थरबाजी, दो गुटों में झड़प

इंदौर के महू में भारत की जीत के बाद मनाए जा रहे जश्न के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। जामा मस्जिद के पास हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई।

India winner champions trophy

ICC चैंपियंस भारतीय टीम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को मिली जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी बीच इंदौर के महू में भारत की जीत जश्न मनाने के लिए लोगों ने रैली निकाली। हालांकि, खुशी के माहौल के बीच दो पक्षों के बीच बड़ा विवाद हो गया और जमकर पत्थरबाजी हुई।

 

कई लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और आग भी लगया। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि झड़प कैसे हुई, इसका पता बाद में लगाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़, जानिए कौन-कौन सी धाराएं दिला सकती है सजा?

पत्थरबाजी और आगजनी की स्थिति

पुलिस अधिकारी के अनुसार, जश्न मनाने वाली रैली के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और यह पत्थरबाजी और आगजनी की स्थिति में बदल गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक निमिष अग्रवाल ने बताया, 'भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत का जश्न मनाने के लिए महू में एक रैली निकाली जा रही थी। इस दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई जो हिंसा में बदल गई।'

 

विजय रैली में हिंसा

शुरुआती जानकारी से पता चला है कि झड़प में कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, झड़प के कारण शहर के कई इलाकों में दहशत फैल गई है। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत मैच देखने के लिए युवा क्रिकेट प्रशंसकों के एक समूह ने विजय रैली आयोजित की थी। 

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब रैली जामा मस्जिद एरिया के पास पहुंची, तो लोगों के एक बड़े समूह ने उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे वह अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। इसके बाद, कुछ लोगों ने कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ मैच में हो रही सट्टेबाजी? वह राज्य जहां सट्टा लगाना है लीगल

जामा मस्जिद के पास हुई घटना

इस बीच, स्थानीय अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (इंदौर ग्रामीण) हितिका वासल परिस्थितियों का आकलन करने और कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए महू पहुंचे।

 

आगे की हिंसा को रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा डीआईजी अग्रवाल ने यह भी कहा कि झड़प की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। उन्होंने कहा, 'वहां पुलिस बल तैनात है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap