logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मोड़ पर कंट्रोल खोया और खाई में जा गिरी वैन, 9 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में शुक्रवार को एक वैन खाई में जा गिरी। इस हादसे में वैन में सावर 13 लोगों में से 9 लोगों की मौत हो गई और अन्य 4 गंभीर रूप से घायल हैं।

Coimbatore Accident

हादसे में 9 लोगों की मौत, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 9 पर्यटकों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक टूरिस्ट वैन ने उस समय कंट्रोल खो दिया जब वह एक मोड़ से मुड़ रही थी। कंट्रोल खोने के बाद वैन खाई में जाकर गिर गई। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी पहाड़ी रास्ते पर बने 13वें मोड़ से गिरकर 9वें मोड़ पर जाकर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

 

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के वेलपराई पहाड़ी इलाके में यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं जबकि अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने बताया कि वैन वेलपराई-पोल्लाची हिल रोड के एक खतरनाक मोड़ पर अचानक कंट्रोल खो गई जिससे यह हादसा हुआ। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने इस हादसे पर दुख जताया है। 

 

यह भी पढ़ें: कहीं बारिश और बर्फबारी, तो कहीं आसमान से बरस रही आग, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

 

खाई में गिरी वैन

वेलपराई-पोल्लाची हिल रोड पहाड़ी रास्ता है। इस पर जब वैन जा रही थी तो एक तीव्र मोड़ पर कंट्रोल खो दिया। इसके बाद वैन पहले बैरियर से जाकर टकराई और फिर गहरी खाई में जाकर गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि वैन पूरी तरह चकनाचूर हो गई। मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई और एक घायल ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। 

 

4 लोगों की हालत गंभीर

इस दर्दनाक हादसे में रेस्कयू कर 5 लोगों को अस्पताल ले जाया गया और 8 लोगों के शव निकाले गए। 5 लोगों में से एक ने तो अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। फिलहाल 4 लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। घायलों में ड्राइवर भी शामिल है और उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। 

 

यह भी पढ़ें: गर्मियों में अपने डॉगी का कैसे रखें ख्याल? खाने से ग्रूमिंग तक नोट करें टिप्स

 

छुट्टी मनाने के दौरान हुआ हादसा

इस वैन में केरल के पेरिनथलमान्ना के टीचर्स और अन्य लोगों का ग्रुप सवार था और यह ग्रुप छुट्टी मनाने के लिए निकला था। इस वैन में 12 टीचर्स और एक ड्राइवर सवार था। जिस रास्ते पर यह हादसे हुआ है उस पहाड़ी रास्ते में कुल 40 तीखे मोड़ हैं और रास्ते की स्थिति भी खराब बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। 


और पढ़ें